फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Now tourists will be provided river rafting by Girls after cm Orders

Uttarakhand News: गंगा की उफनती लहरों पर सवार हुईं बेटियां...अब पर्यटकों को कराएंगी रिवर राफ्टिंग

Sun, 06 Oct 2024 01:35 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Oct 2024 01:35 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पहली बार पर्यटन विभाग ने 14 महिलाओं को रिवर राफ्टिंग गाइड का अप्रैल से जून के बीच तीन महीने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News Now tourists will be provided river rafting by Girls after cm Orders
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की 14 बेटियां गंगा की उफनती लहरों पर सवार होकर रिवर राफ्टिंग कराने के लिए तैयार हैं। सरकार से तीन महीने का प्रशिक्षण लेने के बाद राफ्टिंग गाइड के तौर पर ऋषिकेश से करियर की शुरुआत करने वाली हैं।

विज्ञापन


राफ्टिंग के प्रमुख केंद्र के तौर पर उभरे ऋषिकेश में हर साल पांच लाख से अधिक पर्यटक रॉफ्टिंग के लिए आ रहे हैं, हालांकि अभी तक राफ्टिंग गाइड का काम पुरुष कर रहे थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पहली बार पर्यटन विभाग ने 14 महिलाओं को रिवर राफ्टिंग गाइड का अप्रैल से जून के बीच तीन महीने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के साथ ही रहने खाने का खर्च भी पर्यटन विभाग की ओर से उठाया गया। पंजीकरण के बाद सभी महिला गाइड कार्य शुरू करेंगी।
विज्ञापन


Uttarakhand: चौखंबा ट्रैक पर फंसे दो विदेशी पर्वतारोहियों का रेस्क्यू, 6015 मीटर की ऊंचाई पर फंस गए थे दोनों

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण की दिशा में रोमांचक प्रयास
रामनगर की कामाक्षी गोयल गोवा की नॉटिकल कंपनी में काम करती हैं। वह पहले से वाइट वॉटर फील्ड में जॉब कर रही थीं, इसलिए उन्होंने स्किल बढ़ाने के लिए राफ्टिंग प्रशिक्षण लिया। उन्होंने इस पहल को महिला सशक्तीकरण की दिशा में रोमांचक प्रयास बताया। वहीं, पौड़ी के सिरांसू गांव निवासी प्रियंका राणा बीबीए स्टूडेंट और क्याकिंग एथलीट हैं। बताया, उनके गांव के पास राफ्टिंग होती है, ऐसे में जब उन्हें सरकार द्वारा महिलाओं को रॉफ्टिंग गाइड का प्रशिक्षण देने की जानकारी मिली तो पंजीकरण करा लिया। ऋषिकेश की मुस्कान स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। तीन महीने तक उन्हें विदेशी प्रशिक्षकों ने रिवर राफ्टिंग की ट्रेनिंग दी। एक हफ्ते तक देवप्रयाग से लेकर ऋषिकेश तक गंगा में राफ्टिंग भी की।

साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। महिलाओं को बतौर राफ्टिंग गाइड प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। अच्छी बात है कि महिलाओं ने इसके लिए रुचि दिखाई है। यह उत्तराखंड की बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।
-पुष्कर सिंह धामी, सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed