फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News: Noida Tourist Car Fell into Alaknanda River on Badrinath highway , three death

उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर अलकनंदा में गिरी नोएडा के यात्रियों की कार, तीन की मौत, तीन घायल

Sun, 17 Oct 2021 11:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Oct 2021 11:00 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News: पुलिस के अनुसार बदरीनाथ हाईवे पर बारिश के बाद से आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। कार नदी में गिरने से नोएडा के तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Noida Tourist Car Fell into Alaknanda River on Badrinath highway , three death
बदरीनाथ हाईवे पर अलकनंदा में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। चमोली बाजार के पास अनियंत्रित होकर नोएडा के यात्रियों की कार अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन यात्री घायल बताए जा रहे हैं।  

विज्ञापन


उत्तराखंड: जसपुर में कार पर पलटा ट्रक, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, दो थे घर के इकलौते चिराग, तस्वीरें
विज्ञापन


घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। बारिश होने के कारण रास्ता खतरनाक बना हुआ है। जिससे रेस्क्यू में भी दिक्कतें हुई। पुलिस के अनुसार, जिन घायलों को निकाला गया है उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather Update News: भारी बारिश के अलर्ट के बाद केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा अस्थाई रूप से रोकी

कार में थे ये छह यात्री 
कार में सवार दीपक (27) सेक्टर 27 नोएडा, अरविंद (26) सेक्टर 82 नोएडा, संदीप तंवर (31) सेक्टर 11, नोएडा की दुर्घटना में मौत हो गई है। जबकि अक्षित चौहान, सेक्टर 46, नोएडा की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हरेंद्र और सुशील अवाना (दोनों सेक्टर 11, नोएडा) जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोपेश्वर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि सभी तीर्थयात्री कार से बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद केदारनाथ जा रहे थे। गहरी खाई होने के कारण घायलों को रेस्क्यू करने में पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मृतकों व घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

पहाड़ी से युवक के सिर पर गिरा पत्थर, मौत

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में गौरीकुंड हाईवे पर संगम बाजार के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। रविवार को शाम 4 बजे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर संगम बाजार स्थित सुरंग के पास से एक युवक मुख्य बाजार की तरफ आ रहा था।

इसी दौरान पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर उसके सिर पर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया लेकिन इलाज से पूर्व ही उसकी मौत हो गई।

कोतवाल जयपाल नेगी ने बताया कि उसकी जेब से एक मोबाइल और डीएल के आधार पर मृतक की शिनाख्त अंकुर अवस्थी (27) निवासी कानपुर, सिसमौं के रूप में हुई है। वह बदरीनाथ से लौट रहा था और रुद्रप्रयाग में रुकने के बाद उसे ऊखीमठ जाना था। मृतक के घर संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed