फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Noida female tourist suspicious death in Nainital hotel, body found nude

उत्तराखंड: नैनीताल के होटल में नोएडा की महिला पर्यटक की संदिग्ध मौत, नग्न अवस्था में मिला शव

Mon, 16 Aug 2021 03:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 16 Aug 2021 03:35 PM IST
सार

महिला के साथ कमरे में ठहरा युवक मौके से फरार है। जिसके चलते पुलिस इसे हत्या मान रही है। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है।
 

विज्ञापन
uttarakhand news: Noida female tourist suspicious death in Nainital hotel, body found nude
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे से महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के साथी पर्यटकों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला के साथ कमरे में ठहरा युवक मौके से फरार है। जिसके चलते पुलिस इसे हत्या मान रही है। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 13 अगस्त को होरिजन होम्स नोएडा एक्सटेंशन निवासी दीक्षा मिश्रा, ऋषभ के साथ व स्वेता शर्मा, अलमास उलहक के साथ नैनीताल घूमने आए थे। वह 13 अगस्त को रामनगर के एक रिसोर्ट में ठहरे हुए थे। जिसके बाद वह 14 अगस्त को नैनीताल आ गए।
विज्ञापन


नैनीताल आकर उन्होंने एक होटल में दो कमरे ले लिए। 15 अगस्त को दीक्षा के जन्मदिन के मौके पर चारों ने पार्टी की।  जिसके बाद एक कमरे में दीक्षा मिश्रा ऋषभ के साथ व दूसरे कमरे में स्वेता शर्मा, अलमास उलहक के साथ सोने चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर दिया

इधर, सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे स्वेता ने होटल के दूसरे कमरे में दीक्षा को बेसुध देखा तो वह घबरा गई। इस दौरान दीक्षा के साथ कमरे में ठहरा युवक ऋषभ होटल से फरार हो गया था। जिसके बाद आनन-फानन में दीक्षा व अलमास उलहक ने कोतवाली जाकर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद कोतवाल अशोक कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर दिया है।

फिलहाल, पुलिस मृतक महिला के दो साथियों से पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को देने के बाद एसपी क्राइम देवेंद्र पींचा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने होटल से संबंधित की आईडी, एंट्री रजिस्टर व अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। साथ ही महिला के परिजनों को सूचना दे दी है। 

एसपी क्राइम देवेंद्र पींचा ने बताया कि फिलहाल मामले कि जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में फॉरेंसिक टीम को जानकारी दे दी है। अन्य दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed