फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand news: Nepali Labourers Sprinkle Lisa on Five Children

असंवेदनशीलता: नेपाली मजदूरों ने पांच बच्चों पर उड़ेला लीसा, रोते रहे बच्चे, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 28 Jul 2022 09:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चौखुटिया/स्याल्दे (अल्मोड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चौखुटिया/स्याल्दे (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Jul 2022 09:15 PM IST
सार

बच्चों ने खेल-खेल में लीसे के पेड़ों में लगाए कुछ गमले हटा दिए थे। इस पर लीसा ठेकेदार के तीन नेपाली मजदूरों ने उन्हें पकड़कर लीसे से भरे गमले उनके ऊपर उड़ेल दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Nepali Labourers Sprinkle Lisa on Five Children
बच्चोंं से खुद उड़लवाया लीसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्याल्दे ब्लाक के चौना वन पंचायत में जंगल गए पांच मासूम बच्चों के सिर में लीसा डालने के मामले में ठेकेदार सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। इससे पहले वन विभाग ने संबंधित लोगों को राजस्व उप निरीक्षक के हवाले कर दिया था। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने पांचों बच्चों को स्कूल से बुलाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

विज्ञापन


29 जून को स्याल्दे ब्लाक के ग्राम पंचायत टिटरी के गुरना गांव निवासी पांच बच्चे चौना के जंगल में गए थे। उन्होंने खेल-खेल में लीसे के पेड़ों में लगाए कुछ गमले हटा दिए थे। इस पर लीसा ठेकेदार के तीन नेपाली मजदूरों ने उन्हें पकड़कर लीसे से भरे गमले उनके ऊपर उड़ेल दिए।
विज्ञापन


बच्चों को खुद भी अपने ऊपर लीसा उड़लने के लिए मजबूर किया गया। बताया गया है कि लीसा पड़ने से बच्चों को काफी परेशानी हुई। पिछले दो दिन से बच्चे स्कूल में बदहवास हो रहे थे। बालक, बालिकाएं चिल्ला रही थीं, रो रहीं थीं। यह मामला कुछ दिन दबा रहा। पिछले दो दिनों से इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामला फिर तूल पकड़ गया। इसके बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ने तीनों नेपालियों को बृहस्पतिवार को राजस्व उप निरीक्षक के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे स्याल्दे के तहसीलदार जगदीश गिरी ने बताया कि मामले में एक बच्चे कृष्णा के पिता कुशल सिंह ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूल रूप से नेपाल निवासी नीरज बोहरा, मनोज बोहरा और दर्शन धामी के अलावा ठेकेदार अंबादत्त सहित चार लोगों के खिलाफ पटवारी क्षेत्र चौना में धारा 323 व 355 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहसीलदार और पटवारी यशपाल ने आरोपियों से पूछताछ भी की। बताया कि पांचों बच्चों को स्कूल से बुलवाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया पांचों बच्चे स्वस्थ हैं और रिपोर्ट भी सामान्य है।

जिला बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान

बच्चों के सिर में लीसा डालने और उनका उत्पीड़न करने की घटना को जिला बाल कल्याण समिति अल्मोड़ा ने गंभीरता से लिया है। जिला बाल कल्याण समिति ने कहा कि यह बच्चों की देखरेख, सुरक्षा और संरक्षण के विरुद्ध कार्रवाई है। मामले की जांच और विधिक कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मेड़ा को पत्र भेजा है।



बाल कल्याण समिति ने इसके अतिरिक्त चाइल्ड लाइन को भी निर्देशित किया है कि मामले की विस्तृत  रिपोर्ट जिला बाल कल्याण समिति अल्मेड़ा के समक्ष पेश करें। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रघु तिवारी ने कहा कि जिले में किसी भी बच्चे के उत्पीड़न, देखरेख और संरक्षण के सवाल पर जिला बाल कल्याण समिति अल्मोड़ा गंभीर है। मिशन वात्सल्य के अंतर्गत प्रक्रियाओं के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed