फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News NDMA member Hasnain said PMO is constantly monitoring the situation in Joshimath

Uttarakhand: एनडीएमए के सदस्य हसनैन बोले, जोशीमठ के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है पीएमओ

Tue, 18 Apr 2023 10:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Apr 2023 10:32 PM IST
सार

चारधाम यात्रा के मद्देनजर यूएसडीएमए की ओर से आयोजित एक बैठक में भाग लेने देहरादून पहुंचे हसनैन ने सचिवालय में मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि जोशीमठ उनकी कर्मभूमि रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand News NDMA member Hasnain said PMO is constantly monitoring the situation in Joshimath
पीएमओ

विस्तार

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरिष्ठ सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेनि.) ने कहा कि जोशीमठ के मुद्दे को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पूरी तरह से गंभीर है। तमाम केंद्रीय एजेंसियों के साथ-साथ राज्य और केंद्र सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। खास तौर से पीएमओ जोशीमठ के हालात की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा के मद्देनजर यूएसडीएमए की ओर से आयोजित एक बैठक में भाग लेने देहरादून पहुंचे हसनैन ने सचिवालय में मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि जोशीमठ उनकी कर्मभूमि रही है। उन्होंने काफी समय तक सेना में रहकर वहां काम किया है। इसलिए उन्हें जोशीमठ से बेहद लगाव है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ को सदृढ़ करने के लिए काम किया जा रहा है, फिलहाल वह इस बारे में बहुत कुछ नहीं कह सकते हैं। यह बेहद संवेदनशील मामला है।
विज्ञापन


Uttarakhand: बच्चों के बस्ते का बोझ हल्का करने के साथ ही होमवर्क भी होगा कम, शिक्षा विभाग बना रहा योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आज देश में आपदा प्रबंधन के मायने बदल गए हैं। आज आपदा प्रबंधन रिस्पांस बेस्ड नहीं बल्कि, मिटीगेशन और तैयारियों पर आधारित हो गई है। देश में आपदा प्रबंधन को लेकर पिछले कुछ सालों में पूरे तंत्र की धारणा बदली है। कुछ सालों पहले तक हम लोग घटना होने के बाद उस पर रिस्पांस के बारे में सोचते थे। आज हम अपनी तैयारी को लेकर इतने एडवांस हो चुके हैं कि आने वाले जोखिम की परिस्थितियों को समझते हुए पहले ही खुद को तैयार करने की परिस्थिति में हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। ऐसे में यहां कई तरह की चुनौतियां हैं। चारधाम को लेकर पहली बार इस तरह की तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले केवल अमरनाथ यात्रा के लिए इस तरह की तैयारियां की जाती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed