फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: muzaffarnagar tourists meat with an accident in tehri, two died

Uttarakhand News: हादसे का शिकार हुए मुजफ्फरनगर से टिहरी घूमने आए पर्यटक, दंपती की मौत, तीन घायल

Tue, 05 Jan 2021 11:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 05 Jan 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: muzaffarnagar tourists meat with an accident in tehri, two died
अनियंत्रित होकर झील की ओर 200 मी. गहरी खाई में जा गिरी वाहन - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से टिहरी के डोबरा-चांठी पुल घूमने आए पर्यटकों का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। जिसमें सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जहां एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर किया गया। लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी तीन लोगों की हालत डॉक्टरों ने खतरे बाहर बताई है।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 10.30 बजे डोबरा-चांठी पुल घूमने के बाद वापस धनोल्टी जा रही कार संख्या महिंद्रा एक्सयूवी यूपी 12-एएस-4023 जाख-डोबरा मोटर मार्ग पर उप्पू सिराईं गांव के पास अनियंत्रित होकर झील की ओर 200 मी. गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

108 सेवा की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया

एसडीएम सदर पीआर चौहान ने बताया कि पुलिस और प्रशासन ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और 108 सेवा की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया। लेकिन मोनिका सिंघल की मौके पर ही मौत हो गयी।

दुर्घटना में वाहन चालक प्रमोद पाल, अजय सिंघल, शौर्य सिंघल, सूर्यांश सिंघल सभी निवासी हाउस नंबर-860/87 जॉनसेट रोड लक्ष्मण बी कंबलवाला मुज्जफरनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

वाहन सवार पर्यटकों के नाम:

घायल-

- प्रमोदपाल पुत्र ओमप्रकाश (चालक), निवासी-174 रामपोरी रुडकी रोड मुजफ्फरनगर
- शौर्य सिंघल पुत्र अजय सिंघल , उम्र 19 वर्ष
- सूर्याशं सिंघल पुत्र दीपक सिंघल , उम्र 21 वर्ष

मृतक-
- अजय सिंघल पुत्र तेकचन्द, उम्र 45 वर्ष
- मोनिका सिंघल पत्नी अजय सिंगल उम्र 40 वर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed