फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Mountaineers from four states hoisted tricolor on Satopanth peak

उत्तराखंड: चार राज्यों के पर्वतारोहियों ने 7075 मीटर ऊंची सतोपंथ चोटी पर फहराया तिरंगा

Sun, 12 Sep 2021 08:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Sep 2021 08:45 PM IST
सार

ग्रुप लीडर शिवराज सिंह पंवार के नेतृत्व में दल ने पांच सितंबर को रात डेढ़ बजे आरोहण शुरू किया। इस दौरान छह हजार मीटर तक तो सभी सदस्य पहुंचे, लेकिन उसके बाद छह ही लोग आगे बढ़ पाए।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Mountaineers from four states hoisted tricolor on Satopanth peak
संतोपंथ चोटी पर फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड सहित चार राज्यों के छह पर्वतारोहियों ने गंगोत्री हिमालय की सबसे ऊंची चोटी सतोपंथ पर सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया है। इस दौरान दल के सदस्यों को विकट मौसमी परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ा। सफल आरोहण करने वाले पर्वतारोहियों के दल में एक महिला सदस्य भी शामिल रहीं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... तस्वीरें: 74 साल बाद हिमवीरों ने माउंट बलबला पर फहराया तिरंगा, पहली बार पहुंचा कोई भारतीय दल
विज्ञापन


स्थानीय माउंटेनेयरिंग एंड ट्रेकिंग कंपनी ग्रेट एडवेंचर गंगोत्री के तत्वाधान में उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान व हरियाणा के 12 पर्वतारोहियों का दल 25 अगस्त को सतोपंथ चोटी (7075 मीटर) के लिए रवाना हुआ था, जो गंगोत्री, भोजवासा, नंदनवन और वासुकीताल पहुंचा। ग्रुप लीडर शिवराज सिंह पंवार के नेतृत्व में दल ने पांच सितंबर को रात डेढ़ बजे आरोहण शुरू किया। इस दौरान छह हजार मीटर तक तो सभी सदस्य पहुंचे, लेकिन उसके बाद छह ही लोग आगे बढ़ पाए। जिन्होंने पांच सितंबर को ही शाम छह बजे चोटी पर सफल आरोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तरकाशी: मौसम की बेरुखी के बीच कोलकाता के दस ट्रेकरों ने पार किया कालिंदीखाल-बदरीनाथ ट्रेक

चोटी पर पहुंचने वालों में उत्तराखंड से ग्रुप लीडर शिवराज सिंह पंवार सहित ज्योत्सना रावत, अनुज, हरियाणा से सुनील रोहिला, राजस्थान के राहुल बैरवा तथा गुजरात से रवि कुमार शामिल रहे। दल के अन्य सदस्यों में अंतरा चौधरी, अंशुल बंसल, एम श्रीकुमार, अरुण तिवारी, निशा कुमारी व महेश शामिल रहे।

दल के मार्गदर्शन में हाई एल्टीट्यूट गाइड अंकुल, नवीन, गोविंद व बिहारी सिंह राणा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रेड एडवेंचर गंगोत्री के संस्थापक सौरभ राणा व ग्रुप लीडर शिवराज सिंह ने बताया कि चोटी के आरोहण के दौरान मौसम ने दल के सदस्यों की कठिन परीक्षा ली, लेकिन अनुभव व मौसम रिपोर्ट के आधार उनकी योजना सफल रही। 25 अगस्त से शुरू अभियान 10 सितंबर को दल की वापसी के साथ संपन्न हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed