फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News more than two lakh elderly widows and disabled not get pension

Uttarakhand: नहीं मिली पेंशन, दो लाख से अधिक बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की बढ़ गई टेंशन

Thu, 20 Jun 2024 05:00 AM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Jun 2024 05:00 AM IST
सार

Uttarakhand News: इस साल राज्य सरकार की ओर से निर्णय लिया गया कि पेंशन हर महीने दी जाएगी। सीएम के निर्देश के बावजूद राज्य में दो लाख से अधिक पेंशनर हर महीने खाते में पेंशन न आने से बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News more than two lakh elderly widows and disabled not get pension
पेंशन - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

प्रदेश के दो लाख से अधिक बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को पिछले तीन महीने से पेंशन नहीं मिली है। यह हाल तब है जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को हर महीने पेंशनरों को पेंशन देने के निर्देश दिए हैं। समाज कल्याण विभाग के निदेशक आशीष भटगाई के मुताबिक केंद्र सरकार का अंश न मिलने से इसमें देरी हुई है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द पेंशन जारी की जाए।

विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की ओर से विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था समेत कई तरह की पेंशन दी जाती है। पूर्व में हर तीन महीने में पेंशन दी जाती थी, लेकिन इस साल राज्य सरकार की ओर से निर्णय लिया गया कि पेंशन हर महीने दी जाएगी। सीएम के निर्देश के बावजूद राज्य में दो लाख से अधिक पेंशनर हर महीने खाते में पेंशन न आने से बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। बंजारावाला देहरादून निवासी कुछ बुजुर्ग महिलाओं के मुताबिक फरवरी महीने की पेंशन उनके खाते में एक मार्च को आई है।
विज्ञापन


इसके बाद से वह पेंशन के लिए लगातार बैंकों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन पेंशन नहीं मिली। कुछ यही हाल अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल समेत विभिन्न जिलों की वृद्ध महिलाओं का है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत 60 से 79 वर्ष आयु वर्ग के बीपीएल श्रेणी के वृद्धजनों को केंद्र सरकार 200 रुपये एवं 80 व इससे अधिक आयुवर्ग को 500 रुपये देती है। केंद्र से केंद्र के अंश के रूप में यह धनराशि मिलती है। जिसमें राज्यांश जोड़कर पेंशन दी जाती है। इस बार केंद्र का अंश मिलने में देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  नंबर कम आने पर अब नहीं चलेगा हार्ड मार्किंग का बहाना, यूटीयू ने तैयार किया मॉडल सॉल्यूशन

197019 लाभार्थियों को नहीं मिली वृद्धावस्था पेंशन
प्रदेश के 197019 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली। इसमें अल्मोड़ा जिले में 25232, बागेश्वर में 8818, चमोली में 10002, चंपावत में 8262, देहरादून में 21787, हरिद्वार में 22937, नैनीताल में 14062, पौड़ी गढ़वाल में 14786, पिथौरागढ़ में 13125, रुद्रप्रयाग में 7540, टिहरी गढ़वाल में 20431, ऊधमसिंह नगर में 20060 एवं उत्तरकाशी में 9977 वृद्धों को पेंशन का इंतजार है।

29057 विधवा और 3514 दिव्यांगों को भी है पेंशन का इंतजार
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 29057 विधवा और 3514 दिव्यांगों को भी समय पर पेंशन नहीं मिली। सहायक समाज कल्याण अधिकारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी उपाध्याय के मुताबिक केंद्र के अंश के रूप में बजट की दिक्कत की वजह से समस्या बनी है। विभाग को जल्द समस्या दूर कर लाभार्थियों को पेंशन जारी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed