फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 Kedarnath Dham Door opening date announced today at Omkareshwar Temple on Mahashivratri

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर तय हुई तिथि, 22 अप्रैल को इस समय खुलेंगे केदार मंदिर के कपाट

Sun, 15 Feb 2026 10:47 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Feb 2026 10:47 AM IST
सार

Chardham Yatra 2026: बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को और गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलेंगे। वहीं, आज केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि भी तय हुई।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2026 Kedarnath Dham Door opening date announced today at Omkareshwar Temple on Mahashivratri
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम के कपाटइस वर्ष 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे वैदिक मंत्रोचार और पूरे विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के महापर्व पर केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कपाट खुलने की तिथि तय हुई।

विज्ञापन


भैरवनाथ पूजा 18 अप्रैल को की जाएगी। 19 अप्रैल को चल उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ स्थित शीतकालीन गद्दीस्थलस्थल से फाटा की ओर प्रस्थान करेगी। 20 अप्रैल को गौरीकुंड में डोली रात्रि विश्राम करेगी। जिसके बाद 21 अप्रैल को चल उत्सव डोली केदारनाथ पहुंचेगी।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि 2026:  वर्षों बाद एक साथ कई शुभ योग का संगम, चार भागों में बांटकर शिव पूजन का विशेष महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे

बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को ब्रह्म काल मुहूर्त पर 6:15 पर खोले जाएंगे। वसंत पंचमी पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई थी।

अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट

उल्लेखनीय है कि गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलते हैं।  19 अप्रैल अक्षय तृतीय है। खोले जाएंगे। मंदिर समिति की मौजूदगी में इसका मुहूर्त बाद में तय किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed