फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: MLA Umesh Sharma Kau said- Yashpal did not want to take oath in Dhami government

उत्तराखंड में सियासी भूचाल: विधायक काऊ खुलकर आए सामने, कहा- धामी सरकार में शपथ नहीं लेना चाहते थे यशपाल

Thu, 14 Oct 2021 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 14 Oct 2021 09:59 AM IST
सार

रायपुर विधायक उमेश शर्मा ने कहा कि जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण था तो उस वक्त के हमारे वरिष्ठ साथी यशपाल आर्य काफी नाराज थे। वह शपथ नहीं लेना चाहते थे। उस वक्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 13 से 14 बार उनसे बात की।

विज्ञापन
uttarakhand news: MLA Umesh Sharma Kau said- Yashpal did not want to take oath in Dhami government
उमेश शर्मा 'काऊ' - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी और रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ को लेकर चल रही बयानबाजी पर विधायक काऊ खुलकर सामने आए। उन्होंने कहा कि जब पुष्कर सिंह धामी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा था तो नाराज यशपाल आर्य उस वक्त शपथ ही नहीं लेना चाहते थे।

विज्ञापन

 

मेरा हाईकमान मुझे जिस काम में लगाएगा, मैं करूंगा
कांग्रेस में एंट्री न मिलने की चर्चाओं और कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच देहरादून के रायपुर विधायक उमेश शर्मा ने कहा कि मेरा हाईकमान मुझे जिस काम में लगाएगा, मैं करूंगा। राहुल गांधी से मुलाकात के सवाल पर काऊ ने कहा कि यह तो मेरा हाईकमान जानता है। राहुल गांधी और उनके साथी भी जानते होंगे, जो भी सच है। आज भी बहुत बड़े नेता ने कहा कि एंट्री मैंने बंद कराई तो वह भी अपने दिल पर हाथ रखकर देख लें कि क्या सच है।

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: यशपाल आर्य की घर वापसी के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण था तो उस वक्त के हमारे वरिष्ठ साथी यशपाल आर्य काफी नाराज थे। वह शपथ नहीं लेना चाहते थे। उस वक्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 13 से 14 बार उनसे बात की। उमेश शर्मा ने बताया कि नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए हाईकमान ने यशपाल आर्य, सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत के कद भी बढ़ाए थे।

यशपाल आर्य ने खाली किया यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने मंत्रिमंडल से हटाए जाने के कुछ घंटों बाद ही सरकारी बंगला खाली कर दिया है। यशपाल आर्य को देहरादून की यमुना कॉलोनी में सरकारी आवास आर-5 आवंटित किया गया था। आर्य ने बुधवार को सरकारी बंगले से अपना सामान शिफ्ट कर लिया। बंगला खाली करने की कार्रवाई मंगलवार शाम को ही शुरू हो गई थी।

 

बुधवार को बंगले को पूरी तरह से खाली करते हुए राज्य संपत्ति विभाग को सूचित कर दिया गया है। इस संबंध में यशपाल आर्य ने बताया कि उन्होंने कैबिनेट सहित विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। नैतिकता के आधार पर उन्होंने नोटिया इत्यादि की कार्रवाई से पहले ही बंगला खाली कर दिया है। वह डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में शिफ्ट हो गए हैं।

यशपाल और संजीव के सम्मान में 18 को होगा कार्यक्रम
कांग्रेस में वापस लौटे यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य का हल्द्वानी के रामलीला मैदान में भव्य स्वागत करने की तैयारी चल रही है। 18 अक्तूबर को रामलीला मैदान में स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। 

महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि कार्यक्रम में कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न इलाकों से करीब 10 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी पहुंचेंगे। उनके आने की सूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिल गई है। उन्होंने कहा कि 18 को पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का जन्मदिन भी है लिहाजा इस कार्यक्रम की महत्ता और बढ़ गई है। 

यशपाल हल्द्वानी पहुंचे, मगर चुनिंदा नेताओं से की मुलाकात

कांग्रेस में वापसी के बाद यशपाल आर्य बुधवार सुबह हल्द्वानी छड़ायल स्थित अपने आवास पर पहुंचे। हालांकि उन्होंने आम कार्यकर्ताओं से मिलने से परहेज किया। कांग्रेस के चुनिंदा और यशपाल के कुछ खास चहेते ही उनके आवास पर मिलने पहुंचे। चर्चा है कि यशपाल बृहस्पतिवार को कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

चर्चा है कि सुबह यशपाल आर्य ने पहुंचने की जानकारी जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, कांग्रेस प्रचार समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुमित हृदयेश और कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश शर्मा तक ही सीमित रखी गई।

बताया जा रहा है कि यह चारों नेता सुबह ही यशपाल आर्य के आवास पर पहुंच गए और उन्होंने विभिन्न मसलों और यशपाल व संजीव आर्य के पार्टी में शामिल होने को लेकर कांग्रेस के भीतर और विपक्षियों में चल रही प्रतिक्रियाओं की पूरी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed