फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News micro containment Zone will be made if 10 cases of dengue found at one place

Dengue In Uttarakhand: सरकार ने बनाया नया प्लान, एक ही जगह 10 मामले मिलने पर बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन

Sun, 10 Sep 2023 10:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Sep 2023 10:59 PM IST
सार

प्रदेश में अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 1130 पहुंच गई है। इसमें 655 मामले देहरादून जिले के हैं। अमर उजाला डेंगू से संबंधित खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News micro containment Zone will be made if 10 cases of dengue found at one place
डेंगू - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने अब नया प्लान तैयार किया है। जिसमें कोविड की तरह डेंगू रोकथाम के लिए रणनीति बनाई गई। एक ही जगह से डेंगू के 10 से अधिक मरीज मिलने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


जहां पर प्रत्येक घर में लार्वा नष्ट करने के लिए सफाई अभियान के साथ फॉगिंग की जाएगी। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित होंगे। देहरादून में रोजाना डेंगू के मामले बढ़ने पर नगर निगम के 100 वार्डों में रोकथाम के लिए नए प्लान पर काम होगा।
विज्ञापन


Dengue Attack: देहरादून का रायपुर क्षेत्र बना डेंगू का हॉट स्पॉट, 500 से ज्यादा मरीज मिले, कोटद्वार में दो मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 1130 पहुंच गई है। इसमें 655 मामले देहरादून जिले के हैं। अमर उजाला डेंगू से संबंधित खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। इस पर प्रदेश सरकार ने संज्ञान लिया है।


डेंगू से बचाव और रोकथाम के लिए नगर निगम देहरादून के 100 वार्डों में लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य, नगर निगम, शहरी विकास टीमें बनेंगी। किसी मोहल्ले में डेंगू के 10 से अधिक मरीज मिलने पर उस क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर नोडल अधिकारी तैनात होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि देहरादून नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में डेंगू रोकथाम के लिए प्लान बनाया गया है। प्रत्येक घर में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम की टीमें लार्वा नष्ट के लिए जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed