फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand news: max vehicle accident in chamoli, three died

उत्तराखंड में हादसा: चमोली में शुक्रवार रात मैक्स वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

Sat, 05 Feb 2022 05:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Feb 2022 05:18 PM IST
सार

यह हादसा घाट विकास खंड के घूनी-रामणी मोटर मार्ग पर शुक्रवार रात को हुआ। जिसमें एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन की मौत हुई है।

विज्ञापन
uttarakhand news: max vehicle accident in chamoli, three died
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार रात एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। लेकिन मौसम खराब होने के कारण इस दुर्घटना का पता शनिवार की सुबह लग पाया। 

विज्ञापन


मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त
जानकारी के मुताबिक यह हादसा घाट विकास खंड के घूनी-रामणी मोटर मार्ग पर शुक्रवार रात को हुआ। जिसमें एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन युवा सवार थे, जिनकी हादसे में मौत हो गई है। यह वाहन रामणी गांव से घूनी जा रहा था।
विज्ञापन


वीरान और आबादी क्षेत्र से दूर है घटना स्थल
मौसम खराब होने के कारण शुक्रवार रात को दुर्घटना का किसी को भी पता नहीं चल पाया। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वह वीरान और आबादी क्षेत्र से दूर है।  शनिवार को सुबह जब रामणी गांव से एक अन्य वाहन घूनी गांव की ओर जा रहा था, तो वाहन में सवार लोगों ने खाई में गाड़ी गिरी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी गई। दुर्घटना में प्रकाश सिंह (30) पुत्र कुंदन सिंह, देवेंद्र सिंह (33) पुत्र कैलाशी सिंह और तोता राम (40) सभी रामणी गांव निवासी की मृत्यु हो गई है।


रुद्रप्रयाग में कार में लगी भीषण आग
वहीं रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क के ऊपरी तरफ पहाड़ी से टकरा गई। इस दौरान कार में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार में सवार दो लोगों को बाहर निकाल दिया।

जानकारी के अनुसार निर्वाचन संबंधी कार्यो के लिए जा रहे निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई पंकज कोठियाल एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई उप निरीक्षक दिव्य आलोक प्रभाकर द्वारा घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने राहत-बचाव कार्य में सहयोग दिया। चौकी घोलतीर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। दुर्घटना का कारण वाहन में अचानक आई खराबी बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed