फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Martyr Kuldeep bhandari Funeral in rudraprayag today

Uttarakhand: पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ हुई शहीद कुलदीप की अंत्येष्टि, 15 वर्ष के बेटे ने दी मुखाग्नि

Sun, 12 Mar 2023 08:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Mar 2023 08:48 PM IST
सार

हवलदार कुलदीप भंडारी पिछले कुछ समय से शिलांग में तैनात थे। शुक्रवार को सेना जवान कहीं किसी ऑपरेशन पर जा रहे थे। इस दौरान जवान कुलदीप भंडारी शहीद हो गए।

विज्ञापन
Uttarakhand News Martyr Kuldeep bhandari Funeral in rudraprayag today
शहीद कुलदीप भंडारी की अंत्येष्टि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलांग में शहीद हुए उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग निवासी हवलदार कुलदीप भंडारी की रविवार को मंदाकिनी नदी किनारे पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतेष्टि की गई। शहीद के 15 वर्ष के बेटे ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। 

विज्ञापन


बता दें कि अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फलई गांव निवासी व शिलांग में तैनात रहे 35 असम रायफल में तैनात हवलदार 42 वर्षीय जवान कुलदीप सिंह भंडारी ऑपरेशन ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। शनिवार देर शाम शहीद का पार्थिव शव सेना के हेलीकॉप्टर से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया गया था। 
विज्ञापन


Rudraprayag: शिलांग में ऑपरेशन ड्यूटी में सेना के हवलदार कुलदीप भंडारी हुए शहीद, फलई गांव में पसरा मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


फलई के ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह राणा ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें बीते शुक्रवार दोपहर बाद सूचना मिली थी। लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई। शनिवार को सेना के कार्यालय से फोन कर घटना के बारे में बताया गया। 

Uttarakhand News Martyr Kuldeep bhandari Funeral in rudraprayag today
शहीद कुलदीप भंडारी की अंत्येष्टि - फोटो : अमर उजाला

पिता का पहले ही हो चुका निधन

शहीद अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी, 15 वर्षीय पुत्र आयुष व 18 वर्षीय पुत्री ईशा को छोड़ गए हैं।  जबकि पिता हुकुम सिंह भंडारी का करीब डेढ़ साल पूर्व निधन हो चुका है।  इधर, विधायक शैलारानी रावत, विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व विधायक मनोज रावत ने घटना पर दुख प्रकट किया है।


डेढ़ माह पूर्व आए थे छुट्टी

ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह राणा ने बताया कि 35-असम रायफल के जवान कुलदीप सिंह भंडारी बीते डेढ़ माह पूर्व छुट्टी पर घर आए थे। बताया कि वह काफी हंसमुख थे। वह, गांव में होने वाले सामाजिक कार्यों में भी खूब उत्साह से भाग लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed