{"_id":"65dcb73e343c96a86405f811","slug":"uttarakhand-news-many-congress-leaders-join-bjp-before-lok-sabha-election-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कांग्रेस को झटका, अशोक वर्मा, सुभाष, प्रकाश रमोला समेत कई दलों के नेता भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कांग्रेस को झटका, अशोक वर्मा, सुभाष, प्रकाश रमोला समेत कई दलों के नेता भाजपा में शामिल
Mon, 26 Feb 2024 09:39 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 26 Feb 2024 09:39 PM IST
सार
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल लोगों का स्वागत किया और उन्हें सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के ज्वाइनिंग अभियान से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को फिर एक और झटका लगा। 44 साल तक कांग्रेस जुड़े रहे पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश रमोला, हरिद्वार के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा समेत कई ओबीसी नेताओं ने समर्थकों साथ कांग्रेस व अन्य दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल लोगों का स्वागत किया और उन्हें सदस्यता दिलाई। कहा, भाजपामय माहौल पांच मार्च से विधानसभा स्तर पर नजर आएगा। वह मुख्यमंत्री के साथ ज्वाइनिंग अभियान पर निकलेंगे। वहीं, प्रदेश कार्यालय में पूरे जोश और जबरदस्त नारेबाजी के साथ कांग्रेस, बसपा, सपा और यूकेडी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का रेला पहुंचा।
विज्ञापन
आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ आने वाले सभी राजनीतिक दलों कार्यकर्ताओं का प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में फूल माला एवं पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूर्व सीएम डॉ. रमेश निशंक ने कहा, जनता समझ गई है कि देश आज पीएम मोदी के नेतृत्व और भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। आने वाले भी सौभाग्यशाली हैं कि वे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में आए हैं, जिसका लीडर सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता है।
विज्ञापन
Uttarakhand Budget Session: राज्यपाल ने रखा सशक्त उत्तराखंड का विजन, 50 मिनट में पढ़ा अभिभाषण, पढ़ें खास बातें
कहा, आप सभी विश्वास रखिए, यही समय है और बिलकुल सही समय है भाजपा में आने का। अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने कहा, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम धामी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। हरिद्वार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने भी भाजपा में वापसी की।
निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष नानकमत्ता कांग्रेस के प्रेम सिंह के नेतृत्व में कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, विधायक विनोद चमोली, खजान दास कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।