फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Manoj Sarkar who won bronze medal in Tokyo Paralympics received a grand welcome in Uttarakhand

टोक्यो पैरालंपिक: कांस्य पदक दिलाने वाले मनोज सरकार का उत्तराखंड में भव्य स्वागत, लोगों ने ली सेल्फी

Sat, 11 Sep 2021 04:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 11 Sep 2021 04:25 PM IST
सार

मनोज सरकार ने पैरालंपिक में बैडमिंटन की एसएल-3 कैटेगरी में कांस्य पदक अर्जित किया है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद मनोज सरकार शनिवार को रुद्रपुर पहुंचे, जहां उनका स्वागत सत्कार किया गया।

विज्ञापन
uttarakhand news: Manoj Sarkar who won bronze medal in Tokyo Paralympics received a grand welcome in Uttarakhand
रुद्रपुर में भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार का रुद्रपुर में भव्य स्वागत किया गया। शनिवार को रुद्रपुर स्थित इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन


बैडमिंटन की एसएल-3 कैटेगरी में कांस्य पदक अर्जित किया
बता दें कि मनोज सरकार ने पैरालंपिक में बैडमिंटन की एसएल-3 कैटेगरी में कांस्य पदक अर्जित किया है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद मनोज सरकार शनिवार को रुद्रपुर पहुंचे, जहां उनका स्वागत सत्कार किया गया।
विज्ञापन


टोक्यो पैरालंपिक: कांस्य पदक जीतने पर मनोज सरकार को 50 लाख और सरकारी नौकरी देगी उत्तराखंड सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए
मनोज सरकार की विजय रैली में तिरंगा लहराकर मनोज सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए गए। लोगों ने फूल माला पहनाकर व आतिशबाजी कर शहर में विजय रैली निकाली। खेल प्रेमियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल, मनोज सरकार की पत्नी रेवा सरकार, भाई मनमोहन सरकार, राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी हरीश चौधरी, अक्षत रुहेला समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को सरकार की ओर से 50 लाख और राजपत्रित नौकरी प्रदान करने की घोषणा की गई है।

पैरा एथलीटों से ढाई घंटे तक पीएम मोदी ने की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक की बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक अर्जित करने वाले मनोज सरकार से कहा कि तुम तो देवभूमि के लाल हो। तुम्हें देखकर उत्तराखंड की याद ताजा हो गई। पैरालंपिक में तुमने कमाल कर दिया। 2024 में पेरिस में होने वाले पैरालंपिक खेलों में और बेहतरीन खेलना। इस दौरान मनोज ने भी उनसे टोक्यो पैरालंपिक के अनुभव साझा किए।

टोक्यो पैरालंपिक में 19 पदक जीतकर वतन लौटे पैरा खिलाड़ियों से पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में ढाई घंटे तक मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने पीएम मोदी से पैरालंपिक के अनुभव साझा किए। फोन पर हुई बातचीत में अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार ने बताया कि पीएम मोदी से जब उनकी बात हुई तो उन्होंने कहा कि आप तो देवभूमि उत्तराखंड के लाल हैं।

उत्तराखंड से सिर्फ एक ही खिलाड़ी ने टोक्यो पैरालंपिक में प्रतिभाग किया है। देश के लिए कांस्य पदक लाने पर राज्य को भी बहुत नाज होगा। आने वाली प्रतियोगिताओं में और बेहतर खेलना। मनोज ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि आपके विजन में पैरा खिलाड़ी व सामान्य खिलाड़ी सब बराबर हैं। ऐसे में पैरा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिलेगा। मनोज ने बताया कि टोक्यो पैरालंपिक खेलने में उन्हें प्रेरणा मिली है। आगे होने वाले खेलों में वह इससे भी अच्छा खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed