फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tokyo Paralympics: Uttarakhand government will give 50 lakhs and government job to Manoj Sarkar for winning bronze medal

टोक्यो पैरालंपिक: कांस्य पदक जीतने पर मनोज सरकार को 50 लाख और सरकारी नौकरी देगी उत्तराखंड सरकार

Wed, 08 Sep 2021 09:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Sep 2021 09:52 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में एतिहासिक हेट्रिक लगाने वालीं प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को भी पुरस्कार स्वरूप पांच लाख की धनराशि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Tokyo Paralympics: Uttarakhand government will give 50 lakhs and government job to Manoj Sarkar for winning bronze medal
मनोज सरकार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर प्रदेश सरकार पुरस्कार स्वरूप 50 लाख रुपये की धनराशि और राजपत्रित नौकरी प्रदान करेगी। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में एतिहासिक हेट्रिक लगाने वालीं प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को भी पुरस्कार स्वरूप पांच लाख की धनराशि प्रदान की जाएगी। बुधवार को विद्यालयी शिक्षा व खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने देहरादून में खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक में इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


टोक्यो पैरालंपिक: पीएम मोदी ने की उत्तराखंड के मनोज से बात, बोले- देवभूमि का नाम रोशन करने के लिए बहुत बधाई
विज्ञापन


पांडेय ने कहा कि उत्तराखंड खेल नीति 2020 के तहत प्रदेश से खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए प्रत्येक जिले में सौ बालिकाओं और सौ बालकों को चयनित किया जाएगा। चयनित बालक-बालिकाओं को खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रदेश में खिलाड़ियों को सामान्य आहार के साथ-साथ एक्स्ट्रा डाइट की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए खेल सचिव को निर्देशित किया गया है। प्रदेश सरकार राज्य में युवाओं के उन्नयन, खेल प्रतिभाओं को तलाशने और निखारने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। पांडेय ने कहा कि बैठक में उत्तराखंड खेल नीति 2020, पीआरडी के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के लिए सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण संबंधित विषयों पर चर्चा की।

केंद्रीय खेल मंत्री ने मनोज सरकार का हौसला बढ़ाया

नई दिल्ली में टोक्यो 2020 पैरालंपिक के पदक विजेताओं व खिलाड़ियों के स्वागत समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलकर मनोज का हौसला और बुलंद हो गया है। मनोज ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री ने उन्हें अगली बार स्वर्ण पदक लाने के लिए प्रोत्साहित किया है। कहा कि कड़े परिश्रम से तुम जरूर स्वर्ण पदक ला सकते हो।

नई दिल्ली में शाम चार बजे से आयोजित स्वागत समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पैरालंपिक खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस बार पैरालंपिक खेलों में भारत से पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक आए हैं। पैरालंपिक खेलों के इतिहास में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

टोक्यो पैरालंपिक से देश के लिए कांस्य पदक लेकर आए उत्तराखंड के एकमात्र खिलाड़ी मनोज सरकार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से खिलाड़ियों को अन्य सुविधाएं देने की भी तैयारी चल रही है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू भी मौजूद थे। बताया कि रुद्रपुर से उनकी पत्नी रेवा सरकार और छोटा भाई मनमोहन सरकार भी दिल्ली पहुंच गए हैं। बृहस्पतिवार को वह पीएम मोदी से मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed