फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sisodia reached dehradun to launch membership drive of AAP

उत्तराखंड: देहरादून पहुंचे मनीष सिसोदिया, आप के सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

Mon, 01 Feb 2021 07:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Feb 2021 07:53 PM IST
सार

  • 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए वीडियो वैन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना
  • अभियान में एक लाख सदस्य बनाने और 10 लाख घरों तक पहुंचेगी आप

विज्ञापन
Sisodia reached dehradun to launch membership drive of AAP
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एक साल बाद फरवरी 2022 में चुनाव हो जाएंगे। आगामी चुनाव के लिए आप ने सदस्यता अभियान ‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’ की शुरुआत की है। 

विज्ञापन


सोमवार को म्यूनिसिपल रोड स्थित एक होटल में सदस्यता अभियान शुरू करने से पहले प्रेसवार्ता में सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड में छह माह के भीतर ही पार्टी से 10 हजार सक्रिय कार्यकर्ता जुड़े हैं। प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केजरीवाल मॉडल को लोगों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे बड़ा सदस्यता अभियान 45 दिनों तक चलेगा। जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र के लिए वीडियो वैन रवाना की गई है। एक वैन में पांच कार्यकर्ता होंगे। इस अभियान में एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पूरे प्रदेश में अभियान के तहत 6500 जनसभाएं गांवों में और तीन सौ बाजारों में की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि 20 साल में भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को लूटा और संसाधनों का दुरुपयोग किया है। जबकि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में पांच साल के भीतर ही बदलाव किए हैं। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 

लगाई थी बदहाल स्कूल भवनों के चित्रों की प्रदर्शनी

हाल ही में आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में सेल्फी विद स्कूल अभियान के तहत प्रदेश भर से लोगों की ओर से भेजी गई बदहाल स्कूल भवनों की तस्वीरों की सभी जिलों में प्रदर्शनी लगाई थी। आप का कहना है कि अभियान में लोगों ने खुद ही सरकार के बेहतर शिक्षा के दावों की पोल खोल दी, जर्जर स्कूल भवन उत्तराखंड के शिक्षा सिस्टम पर तमाचा हैं।


आप प्रवक्ता नवीन पीरसाली का कहना है कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदेश सरकार को चार साल के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार को लेकर पांच काम गिनाने को कहा था और इन मुद्दों पर खुली बहस की चुनौती दी थी। कहा कि प्रदेश में बदहाल स्कूलों की हकीकत सामने लाने के लिए ही पार्टी ने सेल्फी विद स्कूल अभियान चलाया। जिसमें प्रदेश की जनता ने पूरा समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed