फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Low trend of b tech in students

उत्तराखंड : कम दिखा छात्रों का रुझान, बीटेक की आठ हजार सीटों के लिए आधे ही दावेदार

Tue, 29 Sep 2020 01:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 29 Sep 2020 01:07 PM IST
सार

  • पहले चरण की काउंसिलिंग में अपेक्षाकृत कम दिखा छात्रों का रुझान
  • करीब 4200 छात्र-छात्राओं ने कराया पंजीकरण
  • 30 सितंबर से शुरू होने जा रही है ऑनलाइन च्वाइस फीलिंग

विज्ञापन
Uttarakhand news: Low trend of b tech in students
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में बीटेक की करीब आठ हजार सीटों के लिए केवल 4200 दावेदार ही आए हैं। इस साल भी इंजीनियरिंग में बूम आने की संभावना नजर नहीं आ रही है। उत्तराखंड तकनीकी विवि इस साल केवल एक ही चरण की काउंसिलिंग कराने जा रहा है। इसके बाद सीधे संस्थान स्तर पर काउंसिलिंग कराई जाएगी।  

विज्ञापन


प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक में दाखिलों की काउंसिलिंग इस साल कोविड-19 के चलते देरी से शुरू हो पाई है। समय के अभाव को देखते हुए इस साल केवल एक चरण की ही काउंसिलिंग कराई जा रही है। इसके तहत सोमवार को पंजीकरण कराने का अंतिम दिन था। काउंसिलिंग प्रभारी डॉ. अंबरीश विद्यार्थी ने बताया कि दोपहर तक करीब 4200 छात्रों ने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया था।
विज्ञापन


चूंकि बीटेक की करीब आठ हजार सीटों के लिए यह काउंसिलिंग कराई जा रही है यानी दो सीटों पर एक दावेदार। उन्होंने बताया कि जो छात्र पंजीकरण करा लेंगे, वह 30 सितंबर से तीन अक्तूबर तक ऑनलाइन च्वाइस भर सकते हैं। इसके बाद सात अक्तूबर को पहले चरण का सीट आवंटन किया जाएगा। आवंटित सीटों पर छात्रों को आठ अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक दाखिला लेना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भरें अपनी च्वाइस : https://ukcounseling.nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed