फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Leopard Killed youth in Naukhu village Rudraprayag dead body found on third day

Rudraprayag: झाड़ियों में मिला युवक का शव, एक पैर और सिर गायब, ग्रामीण बोले- गुलदार ने बनाया निवाला

Wed, 24 Apr 2024 09:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Apr 2024 09:29 PM IST
सार

Uttarakhand News: अनिल सिंह गांव में अकेला रहता था और सोमवार को गहड़खाल बाजार में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब आठ बजे वह घर के लिए निकल गया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Uttarakhand News Leopard Killed youth in Naukhu village Rudraprayag dead body found on third day
गुलदार ने युवक को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के नौखू गांव के एक युवक का शव गांव से लगभग एक किमी दूर झाड़ियां से मिला है। शव का सिर और एक पैर गायब था। ग्रामीणों का कहना है कि युवक को गुलदार ने अपना निवाला बनाया है। हालांकि कुछ ग्रामीण हत्या की भी आशंका जता रहे हैं, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। युवक बीते सोमवार से लापता चल रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नौखू गांव निवासी अनिल सिंह (35) पुत्र बीरेंद्र सिंह गांव में अकेला रहता था और सोमवार को गहड़खाल बाजार में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब आठ बजे वह घर के लिए निकल गया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। मंगलवार को भी जब वह अपने घर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। युवक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


Uttarakhand: ट्रैकर्स और पर्वतारोहियों के लिए अच्छी खबर...गोमुख ट्रैक खुला, कल रवाना होगा 22 सदस्यीय विदेशी दल

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को ग्रामीणों को प्राथमिक विद्यालय गहड़खाल से 200 मीटर नीचे कपलखील पैदल मार्ग पर झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। शव का एक पैर और सिर गायब था। शव को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी वन्यजीव ने उसे अपना निवाला बनाया है। ग्रामीण गुलदार होने की आशंका जता रहे हैं।

राजस्व उप निरीक्षक प्रवीण कुमार चातुरी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान अनिल सिंह के रूप में हुई है। घटनास्थल को देखकर ज्यादा आशंका वन्यजीव द्वारा ही युवक को मारने की है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed