फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Gomukh trek open 22 member foreign trekkers team will leave tomorrow

Uttarakhand: ट्रैकर्स और पर्वतारोहियों के लिए अच्छी खबर...गोमुख ट्रैक खुला, कल रवाना होगा 22 सदस्यीय विदेशी दल

Wed, 24 Apr 2024 08:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Apr 2024 08:53 PM IST
सार

गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल को खोल दिए गए थे, लेकिन गोमुख-तपोवन ट्रैक पर अधिक ग्लेशियर आने के कारण पार्क प्रशासन की ओर से ट्रैकिंग की अनुमति नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Gomukh trek open 22 member foreign trekkers team will leave tomorrow
गोमुख-तपोवन ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्वतारोहियों और ट्रैकर्स के लिए गोमुख-तपोवन ट्रैक को खोल दिया गया है। साथ ही पर्यटन विभाग सहित एनडीआरएफ और एसडीआरएफ, वन विभाग की टीम भी गोमुख ट्रैक के निरीक्षण के लिए रवाना हो गई है। ट्रैक खुलने के बाद बृहस्पतिवार को 22 सदस्यीय विदेशी ट्रैकर्स दल भी गोमुख के रवाना होगा।

विज्ञापन


गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल को खोल दिए गए थे, लेकिन गोमुख-तपोवन ट्रैक पर अधिक ग्लेशियर आने के कारण पार्क प्रशासन की ओर से ट्रैकिंग की अनुमति नहीं दी गई थी। इसका ट्रैकिंग एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने विरोध किया था। इसके साथ ही ट्रैकिंग एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने शासन-प्रशासन से जल्द ही गोमुख-तपोवन ट्रैक को खोलने की मांग की थी।
विज्ञापन


Rishikesh Gangotri Highway:  पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, यातायात बाधित, हाईवे के दोनों ओर लगी वाहनों की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में मौसम साफ होने के बाद बुधवार को गंगोत्री नेशनल पार्क की ओर से विधिवत रूप से गोमुख-तपोवन ट्रैक को पर्वतारोहियों और ट्रैकर्स के लिए खोल दिया है। ट्रैकिंग एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को इस वर्ष का पहला 22 सदस्यीय दल गोमुख के लिए रवाना होगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन के निर्देश पर पर्यटन विभाग सहित वन विभााग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ का सात सदस्यीय दल भी गोमुख ट्रैक की रेकी के लिए रवाना हो गया है।

दल बुधवार शाम को हर्षिल पहुंचा, जो कि बृहस्पतिवार सुबह दल गोमुख ट्रैक के लिए गंगोत्री से रवाना होगा। गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडेय ने कहा कि अभी अनुभवी ट्रैकर्स और पर्वतारोहियों को ही गोमुख ट्रैक पर जाने की अनुमति दी गई है। आम श्रद्धालुओं के लिए अभी अनुमति नहीं दी जाएगी। गढ़वाल हिमालय ट्रैकिंग और मांउटेनिरिंग एसोसिएशन के सचिव मनोज रावत ने प्रदेश सरकार सहित स्थानीय विधायक और पूर्व विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि गोमुख ट्रैक खुलने से जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed