फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Leopard Killed Women in Satpuli

उत्तराखंड: सतपुली में खोतों में काम कर रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, शिकारी जॉय ने गोली मारकर किया ढेर

Fri, 11 Jun 2021 12:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतपुली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतपुली Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Jun 2021 12:18 AM IST
सार

महिला का शव घटनास्थल से 100 मीटर दूर जंगल से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची राजस्व और वन विभाग की टीम ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Leopard Killed Women in Satpuli
गुलदार ने महिला को मार डाला - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के सतपुली में पोखड़ा ब्लाक की ग्राम पंचायत मजगांव के डबरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह घर के नजदीक खेतों में काम कर रही एक 52 वर्षीय महिला को गुलदार ने हमलाकर मार दिया।

विज्ञापन


वहीं, गुलदार को मारने के आदेश जारी करने की मांग पर ग्रामीणों की वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने गुलदार को पकड़ने और पकड़ में न आने पर मारने के आदेश जारी किए। 
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी ने बताया कि डबरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे खेत में काम कर रही गोदांबरी देवी (55) पत्नी ललिता प्रसाद को गुलदार उठा ले गया। महिला के चिल्लाने पर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और गुलदार का पीछा किया। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव घटनास्थल से सौ मीटर दूर जंगल से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही चौबट्टाखाल के तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला और गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल की रेंजर सुचि चौहान मय टीम मौके पर पहुंचीं। घटना के बाद से आसपास के गांवों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार घटनास्थल के आसपास ही घूम रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग को लेकर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम का घेराव किया। गुलदार को मारने के आदेश जारी होने तक उन्होंने शव को नहीं उठाने दिया। इस दौरान ग्रामीणों की वन और राजस्व कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। अधिकारियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया।

वन कर्मियों लगातार लगा रहे गश्त

रेंज अधिकारी सुचि चौहान ने बताया कि परिजनों को अंत्येष्टि आदि के लिए मुआवजे की प्रथम किश्त के रूप में 50 हजार रुपये की नगद धनराशि दे दी गई है। गांव में पिंजरा लगाने के साथ ही वन कर्मियों की गश्त लगवाई जा रही है।

उच्चाधिकारियों को शिकारी की तैनाती की संस्तुति की गई है। उधर, गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ मुकेश कुमार ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को पत्र लिखकर गुलदार को नरभक्षी घोषित कर पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने या मारने की अनुमति मांगी। इस पर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने गुलदार को पकड़ने और पकड़ में न होने पर मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। 

जनप्रतिनिधियों ने घटना पर जताया दुख
क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र में शूटर तैनात करने, पिंजरा लगाने और परिजनों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश दिए। कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत समेत कई जनप्रतिनिधियों ने गुलदार को आदमखोर घोषित करते हुए उसे मारने की मांग की है। 

शिकारी जॉय हुकिल ने ढेर किया आदमखोर गुलदार

पौड़ी के विकासखंड पोखड़ा में ग्राम डाबरा के मजगांव में दिन दहाड़े एक महिला को अपना निवाला बनाने वाला गुलदार ढेर हो गया है। जाने-माने शिकारी जॉय हुकिल ने गुलदार को मार गिराया है।

हुकिल व ट्रेंकुलाइज टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने देखा गुलदार ने महिला के खून से सने कपड़ों को उठाने की कोशिश की और महिला के शव के चारों ओर घूमने लगा। जॉय हुकिल व वन विभाग के कर्मचारियों ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की। लेकिन गुलदार काबू में नहीं आ पाया।

जिसके बाद विभाग के निर्देश पर शिकारी जॉय ने एक ही गोली में गुलदार को ढेर कर दिया। शिकारी जॉय का यह 41 वां शिकार है। हुकिल ने बताया कि गुलदार नर है। साढ़े सात फीट उसकी लंबाई है और उम्र छह साल है। उन्होंने बताया गुलदार के ठीक मुंह के अंदर गोली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed