फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Leopard Attacked on Three Women in Srinagar Garhwal

Leopard Terror: श्रीनगर व कीर्तिनगर में गुलदार ने पांच महिलाओं पर किया हमला, सभी घायल अस्पताल में भर्ती

Thu, 22 Feb 2024 02:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Feb 2024 02:44 PM IST
सार

Uttarakhand News: महिलाएं जंगल में घास लेने जा रही थीं, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Leopard Attacked on Three Women in Srinagar Garhwal
गुलदार का हमला - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

श्रीनगर क्षेत्र में गुलदार ने अलग-अलग जगहों पर पांच महिलाओं पर हमला कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को नैथाणा गांव की मेघना (28), सुमित्रा देवी (31) गांव के पास जंगल में घास व लकड़ी लेने गई थीं।

विज्ञापन


दोपहर करीब 12:30 बजे मेघना व सुमित्रा देवी लौट रही थीं, इसी दौरान मेघना पर गुलदार ने हमला कर दिया, इस पर दोनों ने शोर मचा दिया। इससे पहले मेघना संभल पातीं गुलदार ने सुमित्रा पर भी हमला कर दिया। दोनों महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया।
विज्ञापन


वहीं, इसके करीब 20 मिनट बाद गुलदार ने यहां से करीब आधा किमी दूर अन्य महिलाओं के साथ घास बांध रहीं संपत्ति देवी (60) पर हमला कर दिया। इस पर उनके साथ मौजूद पूजा, मीरा और झांपा के शोर मचाया तो गुलदार भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: डीजीआरई ने जारी की उत्तरकाशी समेत पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, आज ऐसा रहेगा मौसम

 

90 वर्षीय सन्यासिनी पर हमला
कीर्तिनगर के डांग गांव में गुलदार ने मंदिर में रह रही सन्यासिनी बसंत गिरी (90) पर हमला कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी कीर्तिनगर बुद्धि प्रकाश ने बताया कि नैथाणा में हुई घटना के कुछ देर बाद ही यह घटना घटी। देर शाम कीर्तिनगर के रामपुर के पास पैंडुला गांव में प्रकाशी देवी (60) गोशाला गई हुई थीं, तभी अचानक गुलदार ने उनपर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। वन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। एसडीएम सोनिया पंत ने कहा कि क्षेत्र में एक ही दिन हुई घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed