फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Leopard Attack on Woman in Rudraprayag

उत्तराखंड: खेत में काम कर रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, पंजे व दांत लगने से बुरी तरह घायल

Mon, 27 Sep 2021 07:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Sep 2021 07:38 PM IST
सार

Leopard Attack: गुलदार ने महिला को पंजे व दांतों से बुरी तरह घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद गुलदार वहां से भाग गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Leopard Attack on Woman in Rudraprayag
गुलदार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में जखोली ब्लॉक के ललूड़ी-टेंडवाल गांव में खेत में काम कर रही एक महिला पर गुलदार ने हमलाकर घायल कर दिया। महिला को सीएचसी जखोली में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


रविवार शाम 6 बजे ललूड़ी-टेंडवाल गांव निवासी अनसूया देवी (62) घर से कुछ दूर खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान वहां घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। महिला दराती के सहारे गुलदार का सामना करने के साथ जोर-जोर से चिल्लाती रही।
विज्ञापन


लेकिन वह गुलदार ने पंजे व दांतों से बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस कारण गुलदार भाग गया। गांव की सड़क से दूर होने के कारण महिला को सोमवार सुबह परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के बाद महिला की हालत खतरे से बाहर है। उनके हाथ, पैर व पीठ पर गुलदार ने गहरे जख्म किए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम प्रकाश कोठारी ने बताया कि घटना के बाद से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल गांव में पिंजरा लगाने के साथ पीड़ित महिला को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उधर रेंजर गौरव नेगी ने बताया कि गुलदार के हमले में घायल महिला का मेडिकल कर मुआवजा दे दिया जाएगा।

गुलदार तो मिले नहीं, पिंजरे हो गए गोल

श्रीनगर वन विभाग ने लोगों को गुलदार के आतंक से बचाने के लिए पिंजरे लगाए और लोग उन्हीं पिंजरों को लेकर गायब हो गए। अब वन विभाग पसोपेश में है कि गुलदार से निपटे या पिंजरा चोरों से। अब तक दो पिंजरे चोरी हो चुके हैं। 

गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज में 6 पिंजरे थे। इस रेंज में पौड़ी जिले के 5 ब्लॉक (पौड़ी, खिर्सू, पाबौं, कोट व कल्जीखाल) सहित रिजर्व फॉरेस्ट का करीब साढ़े 6 हजार हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है। वर्तमान में विभाग ने दो पिंजरे श्रीनगर और एक पिंजरा कठूड़ में लगाया हुआ है। दो पिंजरे रिजर्व रखे हुए हैं। वहीं पांच दिन पूर्व व्यासचट्टी क्षेत्र में लगाया गया पिंजरा गायब हो गया है।

वहीं सात माह पूर्व श्रीनगर मेें एसएसबी सीटीसी के समीप लगाया गया पिंजरा भी गायब हो चुका है। तब तत्कालीन डिप्टी रेंजर ने अपने पैसों से नया पिंजरा बनवाया था। वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट का कहना है कि व्यासचट्टी में पिंजरा चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पिंजरों की जरूरत पड़ती रहती है। पिंजरे चोरी होते रहेंगे तो किसी घटना के होने पर तत्काल पिंजरा लगाना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed