फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : japan will give fiance help for Infrastructure Development in Horticulture

उत्तराखंड में 400 करोड़ से होगा बागवानी में अवस्थापना विकास, जापान से दी जाएगी वित्तीय सहायता

Mon, 25 Jan 2021 09:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 25 Jan 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : japan will give fiance help for  Infrastructure Development in Horticulture
रुपये - फोटो : pixabay

उत्तराखंड में 400 करोड़ से बागवानी क्षेत्र में अवस्थापना विकास किया जाएगा। सरकार की ओर से भेजे गए एकीकृत बागवानी विकास योजना को इसी वित्तीय वर्ष में मंजूरी मिलने की संभावना है। योजना के लिए जापान इंटरनेशन कॉपरेशन एजेंसी (जाइका) से वित्तीय सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन


किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार का बागवानी क्षेत्र में अवस्थापना विकास को मजबूत करने पर फोकस है। सरकार की ओर से 400 करोड़ लागत की एकीकृत बागवानी विकास योजना का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। केंद्र की ओर से इस पर सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। योजना को अंतिम मंजूरी मार्च तक मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


सरकार का मानना है कि इस योजना से प्रदेश में बागवानी क्षेत्र में उत्पाद के हिसाब से सेंटर आफ एक्सीलेंस, कोल्ड स्टोर समेत अन्य सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। उत्तरकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ़ व टिहरी जिले में सेँटर आफ एक्सीलेंसी बनाए जाएंगे। इन सेंटरों पर बागवानों को सभी तरह की सुविधाएं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानी क्षेत्र में अवस्थापना विकास के लिए प्रदेश में जल्द ही एक बड़ी महत्वाकांक्षी योजना शुरू की जाएगी। जाइका से 400 करोड़ की एकीकृत बागवानी विकास परियोजना मंजूरी के लिए अंतिम दौर में है। मार्च तक प्रदेश को योजना की मंजूरी मिल जाएगी। इससे प्रदेश में बागवानी क्षेत्र में अवस्थापना विकास के कार्य किए जाएंगे।

-सुबोध उनियाल, कृषि एवं उद्यान मंत्री 

प्रदेश के 65 ब्लाकों में कोल्ड चेन बनाने की योजना

उत्पाद को खेत से बाजार तक पहुंचाने में किसानों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सरकार की ब्लाक स्तर पर कोल्ड चेन स्थापित करने की योजना है। प्रदेश के 65 ब्लाकों में कोल्ड चेन विकसित किए जाएंगे। इससे किसानों को उत्पाद सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी। वहीं, आफ सीजन में उत्पादों को मार्केटिंग करने से किसानों को ज्यादा दाम मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed