फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Industrial investment of 764 crore Rupees approved in state

उत्तराखंड: प्रदेश में 764 करोड़ के औद्योगिक निवेश को मंजूरी, तीन हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Thu, 28 Oct 2021 10:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Oct 2021 10:49 PM IST
सार

Industrial Investment In Uttarakhand: सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की अध्यक्षता में राज्य प्राधिकृत समिति की बैठक सिंगल विंडो के माध्यम से मिले औद्योगिक निवेश के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Industrial investment of 764 crore Rupees approved in state
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में 764 करोड़ के औद्योगिक पूंजी निवेश को सरकार ने मंजूरी दे दी है। सिंगल विंडो से मिले 14 निवेश प्रस्तावों को राज्य प्राधिकृत समिति से स्वीकृति मिल गई है। इस निवेश से प्रदेश में तीन हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: सीएम धामी का फैसला, 1.60 लाख से अधिक कर्मचारियों को दिवाली बोनस की सौगात
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की अध्यक्षता में राज्य प्राधिकृत समिति की बैठक सिंगल विंडो के माध्यम से मिले औद्योगिक निवेश के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जिसमें निवेशकों की ओर से ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी जिले में नए उद्योग लगाने में पूंजी निवेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निखालस ऑर्गेनिक प्रोडक्ट कंपनी की ओर से ऊधमसिंह नगर में ऑर्गेनिक गुड़ बनाया जाएगा। जबकि महालक्ष्मी बिल्डवेल की ओर से ऊधमसिंह नगर में होटल इंडस्ट्री में 143 करोड़ का निवेश किया जाएगा। सरकार का प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए निवेश पर विशेष फोकस है।

उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिससे सिंगल विंडो के माध्यम से पूंजी निवेश में तेजी आ रही है। बैठक में सचिव उद्योग अमित सिंह नेगी, उद्योग महानिदेशक रोहित मीणा, अपर सचिव वन नेहा वर्मा, निदेशक उद्योग सुधीर चंद्र नौटियाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

इन कंपनियों के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

कंपनी                      प्रस्तावित पूंजी निवेश करोड़ में
ट्रांसहेल्थ                            16.32
डिक्सआन टेक्नोलॉजी           94.00
बहल पेपर मिल                    35.00
जिप्पी इडेबल प्रोडक्ट           26.12
कूल कैप इंडस्ट्रीज                28.37
ट्रांसहेल्थ प्राइवेट लिमिटेड      19.99
सेनोकिम लाइफसाइंस           57.81
केपीटी पाइपिंग सिस्टम          23.78
वी गार्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट         50.17
बालाजी टेक्नोमीडिया             26.92
महालक्ष्मी बिल्डवेेल                143.55
मेट्रो डेकोरेटिव लिमिटेड         157.0
केदार स्टैनलेस इंडिया            66.45
निखालस आर्गेनिक प्रोडक्ट     19.43 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed