फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Diwali bonus gift to more than 1.60 lakh employees

उत्तराखंड: सीएम धामी का फैसला, 1.60 लाख से अधिक कर्मचारियों को दिवाली बोनस की सौगात

Thu, 28 Oct 2021 10:35 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Oct 2021 10:35 PM IST
सार

सरकार के इस फैसले से राज्य सरकार और स्वायत्तशासी संस्थाओं, निगमों और उपक्रमों के करीब 1.60 लाख कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Diwali bonus gift to more than 1.60 lakh employees
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

चुनावी साल में कर्मचारियों पर प्रदेश सरकार की मेहरबानी का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


सरकार के इस फैसले से राज्य सरकार और स्वायत्तशासी संस्थाओं, निगमों और उपक्रमों के करीब 1.60 लाख कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा। 4800 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों को 7000 रुपये और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 1184 रुपये तदर्थ बोनस के रूप में मिलेंगे। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क मिलेंगी शुगर व ब्लड प्रेशर की दवाईयां
विज्ञापन
विज्ञापन


शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली बोनस की घोषणा कर दी है। बता दें कि कैबिनेट में तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर निर्णय होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन फिलहाल इस बारे में सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।

आशा फैसिलिटेटर की प्रोत्साहन राशि में एक हजार की बढ़ोतरी

सरकार ने प्रदेश में कार्यरत आशा फैसिलिटेटर को प्रोत्साहन राशि एक हजार बढ़ा कर राहत दी है। इससे छह सौ से अधिक आशा फैसिलिटेटर को अतिरिक्त वित्तीय लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में 12 हजार से अधिक आशा कार्यकर्ता तैनात हैं।

आशा वर्करों के कार्यों की मानीटरिंग आशा फैसिलिटेटर करती है। अभी तक आशा फैसिलिटेटर को केंद्र सरकार की ओर से प्रति भ्रमण पर 300 रुपये और राज्य सरकार 50 रुपये प्रोत्साहन राशि देती है। जिसमें एक महीना में फैसिलिटेटर को अधिकतम 20 भ्रमण करने होते हैं।

अभी तक सरकार 20 भ्रमण के आधार पर आशा फैसिलिटेटर को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देती है। अब उसे बढ़ा कर दो हजार रुपये किया गया। यानी प्रति भ्रमण पर राज्य सरकार की तरफ से 100 रुपये दिया जाएगा। प्रोत्साहन राशि बढ़ाने से सरकार पर 1.45 करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed