फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Indian Idol winner Pawandeep Rajan appointed as brand ambassador of Tourism and culture

उत्तराखंड: इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन बने कला, पर्यटन और संस्कृति के ब्रांड एंबेसडर

Wed, 25 Aug 2021 11:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Aug 2021 11:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। बुधवार को पवनदीप ने सीएम आवास पर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Indian Idol winner Pawandeep Rajan appointed as brand ambassador of Tourism and culture
पवनदीप राजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी आवाज के जादू से देश-विदेश के लोगों को दीवाना बनाकर इंडियन आइडल सीजन-12 का खिताब जीतने वाले चंपावत जिले के पवनदीप राजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की कला, संस्कृति और पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... Indian Idol 12 Winner: पवनदीप ने डेढ़ साल की उम्र में थाली पर बजाई थी पहली ताल, पिता के संघर्ष ने ऐसे दिलाया मुकाम 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। बुधवार को पवनदीप ने सीएम आवास पर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें इंडियन आइडल का खिताब जीतने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश-दुनिया में अपने साथ ही उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीती थी ट्राफी और 25 लाख रुपये
पवनदीप इंडियन आइडल के इकलौते ऐसे प्रतिभागी थे जो विभिन्न तरह के वाद्य यंत्र बजाते थे। उन्हें प्रतियोगिता की ट्राफी के अलावा 25 लाख रुपये का चेक और एक स्विफ्ट कार इनाम में मिली थी।

यह भी पढ़ें... Indian Idol 12 Winner: पवनदीप के विनर चुने जाने के बाद उत्तराखंड में जश्न, मुख्यमंत्री ने दी बधाई


पवनदीप राजन के गांव को पीएनबी ने लिया गोद
इंडियन आइडल 12 के विजेता मशहूर गायक पवनदीप राजन के गांव चौकी को पंजाब नेशनल बैंक ने गोद ले लिया है। पवनदीप का परिवार लंबे समय से इसी गांव में रहता है। बैंक की कुमाऊं मंडल की प्रबंधक सरिता सिंह ने गांव पहुंचकर ये घोषणा की थी।

सरिता सिंह ने कहा कि बैंक इस गांव का वित्तीय समावेशन, आसानी से ऋण देने के साथ कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत यहां के आधारभूत ढांचे को सुधारने में मददगार बनेगा। मंडलीय प्रबंधक ने पवनदीप के पिता लोकगायक सुरेश राजन और मां सरस्वती देवी से भी मुलाकात की।

उनसे क्षेत्र में सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में सहयोग मांगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा, पीएनबी के एजीएम मनोज पोद्दार, शाखा प्रबंधक सीकेएस ऐठानी, सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन बोहरा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed