{"_id":"67ac380688d83caa54014028","slug":"uttarakhand-news-in-times-of-disaster-officers-will-fly-the-drone-themselves-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: आपदा के समय अफसर खुद उड़ाएंगे ड्रोन, पांच दिवसीय प्रशिक्षण किया गया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: आपदा के समय अफसर खुद उड़ाएंगे ड्रोन, पांच दिवसीय प्रशिक्षण किया गया शुरू
Wed, 12 Feb 2025 11:31 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:31 AM IST
सार
यूसैक के सभागार में 14 फरवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनडीआरएफ के एसी और इंस्पेक्टर रैंक के 25 अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इसमें ड्रोन तकनीक के विभिन्न पहलुओं और आपदा प्रबंधन में इसके उपयोग पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अफसर अब आपदा में राहत व बचाव कार्यों के लिए खुद ड्रोन उड़ाएंगे। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी के ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर की ओर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) के सभागार में 14 फरवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनडीआरएफ के एसी और इंस्पेक्टर रैंक के 25 अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इसमें ड्रोन तकनीक के विभिन्न पहलुओं और आपदा प्रबंधन में इसके उपयोग पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet Today: बजट सत्र से पहले धामी कैबिनेट, सड़क हादसे रोकने के लिए आएंगे तीन अहम प्रस्ताव
विज्ञापन
यूसैक में स्थापित आईटीडीए के ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञों ने ड्रोन व उनके घटकों का परिचय की जानकारी दी। उद्देश्य अधिकारियों को आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव अभियानों, निगरानी व राहत वितरण में ड्रोन तकनीक के प्रभावी उपयोग की समझ विकसित करना है।