{"_id":"5eddb6148ebc3e905f482dc4","slug":"uttarakhand-news-in-hindi-daughter-save-her-mother-life-who-fell-into-ganga-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बहादुर बेटी ने गंगा की लहरों से लड़कर बचाई मां की जान, खुद भी बहते-बहते बची","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
उत्तराखंड: बहादुर बेटी ने गंगा की लहरों से लड़कर बचाई मां की जान, खुद भी बहते-बहते बची
Mon, 08 Jun 2020 09:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक बेटी ने गंगा में बह रही मां को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। मां को बचाने के लिए बेटी गंगा नदी में कूद गई। उसने करीब 20 मिनट तक संघर्ष किया और आखिरकार मां को बाहर निकाल लाई।
विज्ञापन
रविवार को रामकली देवी व उनकी 16 साल की बेटी किरण तपोवन में धौली गंगा किनारे लकड़ी बीनने गईं थीं। इसी दौरान रामकली का पांव फिसलने से वह नदी में जा गिरी। मां को बहते देखा तो किरण ने जान की परवाह किए बगैर गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी ओम प्रकाश डोभाल ने बताया कि किरण भी बहते-बहते बची, पर उसने हिम्मत नहीं हारी। वह 20 मिनट तक मां को बचाने के लिए संघर्ष करती रही और मां को बचाने में कामयाब हुई।
विज्ञापन