फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: husband kill wife in dehradun, economic crunch is reason

उत्तराखंड: आर्थिक तंगी की वजह से झगड़ा इतना बड़ा कि कर दी गला रेतकर पत्नी की हत्या

Mon, 31 Jan 2022 12:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 31 Jan 2022 12:20 PM IST
सार

कोरोना की पहली लहर में सौरभ का कारोबार टूट गया था। इसके बाद उसने नौकरी शुरू की तो दूसरी लहर में वह भी छूट गई। बहन की शादी पिछले साल हुई, जिसके लिए उसने कर्ज लिया था।

विज्ञापन
uttarakhand news: husband kill wife in dehradun, economic crunch is reason
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में महिला की हत्या की वजह घर की आर्थिक तंगी को माना जा रहा है। हत्यारोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन वह ज्यादा कुछ पुलिस को नहीं बता रहा है। रविवार देर शाम महिला के पिता ने दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस हत्यारोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश करेगी।

विज्ञापन


पत्नी का गला रेतकर भाग गया था आरोपी
भुलन छपरा कुशीनगर यूपी निवासी सौरभ 12 साल से दून में रहकर कामकाज कर रहा था। हाल में सौरभ अपनी पत्नी स्वाति (28) और छह साल की बेटी और 10 महीने के बेटे के साथ डिफेंस एनक्लेव के निकट गोरखपुर में किराये के मकान में रह रहा था। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि वह अपनी पत्नी का गला रेतकर भाग गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड: पौड़ी में पति ने चाकू गोदकर की पत्नी की निर्मम हत्या, किसी बात पर दोनों के बीच हुई थी कहासुनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना की पहली लहर में सौरभ का कारोबार टूट गया था। इसके बाद उसने नौकरी शुरू की तो दूसरी लहर में वह भी छूट गई। बहन की शादी पिछले साल हुई, जिसके लिए उसने कर्ज लिया था। इस कर्ज के साथ ही अब वह घर का खर्च चलाने के लिए पड़ोसी और दोस्तों से कर्ज ले रहा था। कुछ पैसे पत्नी स्वाति भी सौरभ से मांग रही थी, लेकिन काफी दिनों से वह पैसों का जुगाड़ नहीं कर पा रहा था।


मां को किया था आखिरी कॉल
मरने से पहले स्वाति ने अपनी मां को कॉल किया था, लेकिन अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई कि उसने कहा क्या था। ऐसे में पुलिस अभी स्वाति की मां के बयानों के बाद ही बता सकती है। 

शादी से पहले से स्वाति को पसंद करता था सौरभ
स्वाति और सौरभ की शादी लव कम अरेंज हुई थी। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी ने बताया कि वह स्वाति को शादी से पहले पसंद करता था। अब तक हुई पूछताछ में पुलिस को इसकी जानकारी मिली है। साथ ही पता लगा कि सौरभ हाल में आर्थिक तंगी में था। बीते तीन महीने से उसने अपने मकान का किराया नहीं दिया था। इतना ही नहीं हाल में पड़ोसी से साढ़े सात हजार रुपये उधार लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed