फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Home guard posted at an altitude of more than 9000 feet will also get an allowance of Rupees

Uttarakhand: नौ हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात होमगार्ड को सीएम की सौगात, मिलेगा 200 रुपये प्रतिदिन भत्ता

Sun, 08 Dec 2024 11:56 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Dec 2024 11:56 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड की सलामी ली। उन्होंने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका 2024 और विभागीय कैलेंडर 2025 का भी विमोचन किया।

विज्ञापन
Uttarakhand News Home guard posted at an altitude of more than 9000 feet will also get an allowance of Rupees
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एसडीआरएफ और पुलिस की तर्ज पर अब होमगार्ड्स जवानों को भी नौ हजार फीट से ऊंचाई वाले स्थानों पर तैनाती में 200 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर की। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने होमगार्ड्स के कर्तव्यनिष्ठा को सराहते हुए कहा कि होमगार्ड्स जवान जहां कम वहां हम की भावना से काम करते हैं। यह देखकर उन्हें बहुत प्रसन्नता होती है।

विज्ञापन


ननूरखेड़ा स्थित होमगार्ड्स मुख्यालय परिसर में स्थापना दिवस परेड का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड की सलामी ली। उन्होंने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका 2024 और विभागीय कैलेंडर 2025 का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण अगर कहीं स्पष्ट देखने को मिलता है तो वह जवानों के बीच आकर ही मिलता है।
विज्ञापन


होमगार्ड्स संगठन राज्य में सामाजिक सुरक्षा और व्यवस्था नियंत्रण के लिए सक्रिय रूप से काम करता है। हर स्थिति में अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए तत्पर रहते हैं। होमगार्ड्स जवान कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियंत्रण करने, चारधाम यात्रा, कुंभ मेला और कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजनों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये जवान जहां कम वहां हम की भावना से काम करते हैं। प्राकृतिक आपदाओं के समय भी इनका योगदान महत्वपूर्ण रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


CM Dhami : आज कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले में शिरकत करेंगे सीएम धामी, होमस्टे को लेकर कही यह बात

इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार संगठन के उत्थान के लिए कई कार्य कर रही है। होमगार्ड्स के लिए प्रेमनगर में अत्याधुनिक इंडोर फायरिंग रेंज का निर्माण किया जा रहा है। इससे होमगार्ड्स को शस्त्र प्रशिक्षण में लाभ मिलेगा। सेना के जवानों की तर्ज पर सीएसडी कैंटीन की सुविधा भी शुरू की गई है। होमगार्ड्स को 12 आकस्मिक अवकाश, नौ स्थानों पर कंपनी कार्यालय और इमरजेंसी एवं रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने जैसे निर्णय भी सरकार ने लिए हैं। इस मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, गृह सचिव शैलेश बगोली, डीजीपी दीपम सेठ, कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स पीवीके प्रसाद, मुख्य राज्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ये भी की घोषणाएं
- एसडीआरएफ जवानों के साथ प्रशिक्षित होमगार्ड्स को तैनाती होने पर 100 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
 -होमगार्ड्स विभाग के राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रत्येक तीन वर्ष के स्थान पर अब हर साल वर्दी भत्ता दिया जाएगा।
- 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूरी करने वाले प्रत्येक होमगार्ड्स को होमगार्ड्स कल्याण कोष से दी जाने वाली अनुग्रह राशि में 50 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed