फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: High Court stays on list of Home Guard recruitment process released

Uttarakhand Highcourt: होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया की जारी हो चुकी सूची पर हाईकोर्ट की रोक

Fri, 29 Jul 2022 09:47 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Jul 2022 09:47 AM IST
सार

याचिका में कहा गया कि होमगार्ड भर्ती में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। आरोप लगाया कि कंपनी कमांडेंट और जिला कमांडेंट ने मोटी रकम लेकर कई अयोग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की।

विज्ञापन
Uttarakhand News: High Court stays on list of Home Guard recruitment process released
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट ने वर्ष 2017-18 की होमगार्ड भर्ती में जारी सूची पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। साथ ही सरकार और कमांडेंट जनरल होमगार्ड को दो हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने पूछा है कि दोषियों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? कोर्ट ने तत्कालीन कंपनी कमांडेंट होमगार्ड राकेश कुमार और हरिद्वार के जिला कमांडेंट होमगार्ड को भी नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


हरिद्वार निवासी योगेंद्र सैनी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। याचिका में कहा गया कि होमगार्ड भर्ती में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। आरोप लगाया कि कंपनी कमांडेंट और जिला कमांडेंट ने मोटी रकम लेकर कई अयोग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की। योग्य अभ्यर्थियों को वंचित किया गया। एसएसपी, नागरिक सुरक्षा मुख्यालय देहरादून, उच्च अधिकारियों सहित राज्यपाल से इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  इस मामले की अगली सुनवाई अब 13 सितंबर को होगी।

विज्ञापन

सूचना के अधिकार के तहत भी मांगी थी जानकारी

याचिका में कहा गया कि सूचना के अधिकार के तहत मांगे गए दस्तावेजों में पुष्टि हुई है कि तत्कालीन जिला कमांडेंट गौतम कुमार के खाते में सुखदेव हरिद्वार की ओर से एक लाख रुपये, नीरज चौधरी श्रीनगर गढ़वाल की ओर से दो लाख रुपये, और अन्य सात लोगों की ओर से चार लाख 31 हजार रुपये डाले गए हैं। इस भर्ती घोटाले में तत्कालीन कंपनी कमांडेंट राकेश कुमार का शामिल होना भी बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed