फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Heli Service Will start for seven cities From 7 October

अच्छी खबर: उत्तराखंड में सात अक्तूबर से सात शहरों की हेलीकॉप्टर से करें हवाई यात्रा

Wed, 22 Sep 2021 12:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Sep 2021 12:15 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया के साथ उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को बढ़ाने के संबंध में हुई महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Heli Service Will start for seven cities From 7 October
हेलीकॉप्टर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सात अक्तूबर से उत्तराखंड के सात शहरों में हेलीकॉप्टर से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया हेली सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया के साथ उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को बढ़ाने के संबंध में हुई महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: एक अक्तूबर से शुरू होगी केदारनाथ के लिए हेली सेवा, रोजाना जारी होंगे 200 ई-पास
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि सात अक्तूबर को जौलीग्रांट में बने नए टर्मिनल का लोकार्पण किया जाएगा। हेली समिट के दौरान देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर-देहरादून हवाई सेवा को फ्लैग ऑफ भी किया जाएगा। यह सेवा पवन हंस की ओर से दी जाएगी। देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा को जल्द स्वीकृति दी जाएगी। इस मौके पर नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेली सेवा का रूट
देहरादून-श्रीनगर-देहरादून, देहरादून-गौचर-देहरादून, हल्द्वानी-हरिद्वार-हल्द्वानी, पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर, चिन्यालीसौड़ - सहस्त्रधारा-चिन्यालीयौड़, गौचर-सहस्त्रधारा-गौचर, हल्द्वानी-धारचूला-हल्द्वानी।


13 नए हेलीपोर्ट बनेंगे
उत्तराखंड में 13 हेलीपोर्ट के लिए जमीन चिह्नित की गई है। इनमें से 11 की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है। आठ की टेंडर प्रक्रिया 20 अक्तूबर तक पूरी हो जाएगी। मसूरी हेलीपोर्ट की डीपीआर भी जल्द तैयार हो जाएगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शहरों की कनेक्टिविटी और बढ़ाई जाएगी। पंतनगर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की कार्रवाई में और तेजी लाई जाएगी।

दून से गौचर व श्रीनगर का किराया घटा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में दी गई इन सौगातों के लिए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने 11 जुलाई को नागर विमानन मंत्री से भेंट कर पवनहंस की हेली सेवा महंगी होने का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद देहरादून से श्रीनगर 42 प्रतिशत और देहरादून से गौचर 50 प्रतिशत किराया कम कर दिया गया है। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने मंत्री का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed