फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Havildar Vijay Singh died in an accident during training in Bhopal, last rites will be held t

Uttarakhand: भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान हादसे में हवलदार विजय सिंह की मौत, कल होगा अंतिम संस्कार

Tue, 24 Jun 2025 08:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Jun 2025 08:52 PM IST
सार

विजय सिंह गुसाईं वर्ष 2009 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। इन दिनों वह एमपी के भोपाल में तैनात थे। बीते दिन ट्रेनिंग के दौरान लोहे का डमी बम उनके सिर पर जा गिरा।

विज्ञापन
Uttarakhand News Havildar Vijay Singh died in an accident during training in Bhopal, last rites will be held t
हवलदार विजय सिंह गुसाईं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान हादसे से सात गढ़वाल राइफल में हवलदार विजय सिंह गुसाईं की मौत हो गई। इसकी सूचना गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे मां, पत्नी, दो बच्चों का परिवार छोड़ गए है। बुधवार को कोटेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


गजा तहसील के कंडारी गांव निवासी विजय सिंह गुसाईं (37) वर्ष 2009 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। इन दिनों वह एमपी के भोपाल में तैनात थे। बीते दिन ट्रेनिंग के दौरान लोहे का डमी बम उनके सिर पर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


यमुनोत्री हादसा: जौनपुर के थे मृतक पिता-पुत्री, लापता यात्रियों का नहीं लगा कोई सुराग, रेस्क्यू अभियान रोका
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके जीजा जितेंद्र सजवाण ने बताया कि विजय अपने पीछे मां कमली देवी, पत्नी पूजा, दो छोटे बच्चों को छोड़ गए है। वर्तमान में उनकी पत्नी और बच्चे देहरादून के गढ़ी कैंट में और मां गांव में रहती हैं। एक माह पूर्व विजय छुट्टी से डयूटी पर गए थे।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से:नि ) चंद्र बहादुर पुन ने बताया कि विजय सिंह 7 गढ़वाल राइफल हवलदार पद पर सेवारत थे। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली तक हवाई मार्ग से लाया गया। वहां से कंडारी गांव लाया जा रहा है। बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ उनको कोटेश्वर घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed