{"_id":"6131de1e8ebc3ea6b41338b8","slug":"uttarakhand-news-harak-singh-rawat-says-save-upcl-from-losses-and-will-also-give-100-units-of-electricity-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: यूपीसीएल को घाटे से उबारेंगे और 100 यूनिट बिजली मुफ्त भी देंगे, ऊर्जा मंत्री ने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: यूपीसीएल को घाटे से उबारेंगे और 100 यूनिट बिजली मुफ्त भी देंगे, ऊर्जा मंत्री ने की कवायद तेज
Fri, 03 Sep 2021 02:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:24 PM IST
सार
मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि यूपीसीएल लगातार घाटे में चल रहा है। 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की सूरत में यह घाटा और बढ़ जाएगा। ऐसे हालात में निगम को घाटे से उबारने की जरूरत है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यूपीसीएल की लाइन हानियां (लाइन लॉस) कम करें।
विज्ञापन
हरक सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में 100 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा करने के बाद अब ऊर्जा मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने यूपीसीएल को घाटे से उबारने की कवायद तेज कर दी है। उन्होंने यूपीसीएल मुख्यालय में समीक्षा बैठक ली, जिसमें अधिकारियों को यूपीसीएल को घाटे से उबारने और कर्मचारियों की मांगों से संबंधित निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि यूपीसीएल लगातार घाटे में चल रहा है। 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की सूरत में यह घाटा और बढ़ जाएगा। ऐसे हालात में निगम को घाटे से उबारने की जरूरत है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यूपीसीएल की लाइन हानियां (लाइन लॉस) कम करें। अभी करीब 16 प्रतिशत लाइन लॉस है, जिसे उन्होंने पहले चरण में 12 प्रतिशत तक लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंत्री के मुताबिक, एक प्रतिशत लाइन लॉस पर निगम को करीब 75 करोड़ का नुकसान होता है। अगर हम चार प्रतिशत की कमी कर लेंगे तो सीधे तौर पर 300 करोड़ का फायदा होगा। इसके साथ ही मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बिजली खरीद की प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी बनाने के साथ ही सही वक्त पर सही फैसला लें।
विज्ञापन
ताकि निगम को बिजली खरीद में कम खर्च करना पड़े। बैठक में निगमों की चेयरमैन अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव ऊर्जा सौजन्या, यूपीसीएल-पिटकुल के एमडी दीपक रावत, यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
कर्मचारियों से वार्ता कर जल्द करें समाधान
ऊर्जा मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की मांगों को लेकर विभिन्न राज्यों के हालात देखे जाएं। वहां मांगों के सापेक्ष क्या प्रावधान हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने स्तर की मांगों पर बिजली कर्मचारियों से वार्ता कर जल्द समाधान करें।
दिलों की दूरी कम करें : हरक
ऊर्जा मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने कहा कि यह देखने में आया है कि तीनों ऊर्जा निगमों के बीच बेहतर तालमेल की कमी है। सब एक-दूसरे पर काम टालने की कोशिश करते हैं। लिहाजा, दिलों की दूरी कम करें। उन्होंने निर्देश दिए कि तीनों निगम आपस में बेहतर समन्वय के साथ काम करें। फाइलों के बीच कामों को न टालें।