{"_id":"60eac9b88ebc3ed65e785a0c","slug":"uttarakhand-news-government-will-not-be-engaged-in-welcome-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः स्वागत सत्कार में नहीं रमेगी सरकार, मुख्यमंत्री और मंत्री करेंगे प्रदेश के दौरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः स्वागत सत्कार में नहीं रमेगी सरकार, मुख्यमंत्री और मंत्री करेंगे प्रदेश के दौरे
Sun, 11 Jul 2021 04:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 11 Jul 2021 04:11 PM IST
सार
पुष्कर सिंह धामी अब पूरे प्रदेश का भ्रमण करेंगे और उनकी कोशिश होगी कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद के घर तक पहुंचे। संगठन और सरकार के स्तर पर इसकी कार्ययोजना पर मंथन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने छोटे से कार्यकाल में स्वागत सत्कार समारोह में उलझकर समय जाया नहीं करेंगे। उन्होंने तय किया है कि शासन की व्यवस्था जमाते ही वह फील्ड में उतर जाएंगे। उन पर 2022 के विधानसभा चुनाव का दबाव है।
विज्ञापन
इसलिए उन्होंने तय किया है कि वे अब पूरे प्रदेश का भ्रमण करेंगे और उनकी कोशिश होगी कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद के घर तक पहुंचे। संगठन और सरकार के स्तर पर इसकी कार्ययोजना पर मंथन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
मैं पूरे प्रदेश से वाकिफ हूं। ब्लॉक स्तर तक पूर्व में दौरे कर चुका हूं। मानता हूं समय कम है, लेकिन मैं जल्द ही प्रदेश के दौरे पर निकलूंगा। मेरा सभी ब्लाक मुख्यालयों तक जाने का प्रयास रहेगा। जनता का हित राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
प्रभारी मंत्रियों को संगठन का फरमान
मुख्यमंत्री जहां फील्ड में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके मंत्रिमंडल के साथियों को भी भाजपा संगठन की ओर से आदेश हुआ है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिलों की हर विधानसभा में कम से कम संगठन एक मंडल की कार्यसमिति में भाग लेना होगा। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और उन्हें अपने मंत्रालयों के जनहित में लिए गए फैसलों, कार्यक्रमों और नीतियों की जानकारी देंगे ताकि, कार्यकर्ता उनका घर-घर जाकर प्रचार कर सके।
12 से 25 जुलाई के बीच पार्टी की मंडल कार्यसमितियों की बैठक होंगी। सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने जिलों की हर विस के एक मंडल की कार्यसमिति में हिस्सा लेने को कहा गया है। संगठन के जिला प्रभारी हर मंडल तक पहुंचेंगे।
- कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा
प्रदेश पदाधिकारियों की 12 को बैठक, सीएम भी करेंगे शिरकत
संगठन भावी गतिविधियों के लिए भाजपा ने 12 जुलाई को प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान बताया कि बैठक शाम चार बजे होगी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहेंगे। 13 जुलाई को प्रदेश के सभी सातों मोर्चों के पदाधिकारियों की बैठक होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे से होगी। इस बैठक में भी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन शिरकत करेंगे। ब्यूरो