फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Free sugar and blood pressure medicine will be available in all government hospitals

उत्तराखंड: सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क मिलेंगी शुगर व ब्लड प्रेशर की दवाईयां

Thu, 28 Oct 2021 07:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Oct 2021 07:59 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा में अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य योजनाओं का समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Free sugar and blood pressure medicine will be available in all government hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में अब डायबिटीज (मधुमेह) और उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की दवाईयां निशुल्क दी जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को प्रभावी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा नवंबर व दिसंबर में राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत एक लाख लोगों के निशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन और चश्मा वितरण का अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा में अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य योजनाओं का समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों में हो रही लेटलतीफी और बजट खर्च करने की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


साथ ही स्वास्थ्य महानिदेशक को लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने अस्पतालों में खाली पड़े एक्सरे व लैब टेक्नीशियनों के 240 पदों को एक माह के भीतर आउटसोर्स से भरने और एनएचएम के तहत चिकित्साधिकारी, नर्स, फर्मासिस्ट, काउंसलर, टैक्नीशियन व एएनएम के पदों को 10 नवंबर तक भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर वैक्सीन की शत प्रतिशत डोज लगाने के लिए आशा वर्करों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की रफ्तार धीमी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 68 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी, जिसमें सिर्फ 17 करोड़ रुपये ही अब तक खर्च किए हैं। इसके अलावा आपदा मोचन निधि व अन्य केंद्रीय योजनाओं से स्वीकृत धनराशि को खर्च करने की रफ्तार धीमी है।

बैठक में एनएचएम मिशन निदेशक सोनिका ने बताया कि वर्ष 2021-22 में विभिन्न मदों में 872 करोड़ की राशि के सापेक्ष 530 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई थी, जिसमें से 163 करोड़ की धनराशि का उपयोग कर लिया गया है।

बैठक में मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.तृप्ति बहुगुणा, निदेशक एनएचएम डॉ.सरोज नैथानी, डॉ.विनीता शाह, वित्त नियंत्रक कविता नबियाल, खजान चंद पांडे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed