फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Four District Chief Medical Officer changed today

उत्तराखंड: चार जिलों के सीएमओ बदले, डॉ.मनोज उप्रेती होंगे देहरादून के नए मुख्य चिकित्साधिकारी

Mon, 14 Jun 2021 10:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Jun 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Four District Chief Medical Officer changed today
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड सरकार ने चार जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) बदल दिए हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय कोरोनेशन अस्पताल के प्रभारी प्रमुख अधीक्षक डॉ.मनोज उप्रेती को देहरादून जिले का सीएमओ बनाया गया है। 

विज्ञापन


शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार डॉ.अनूप डिमरी को सीएमओ देहरादून के पद से हटा कर स्वास्थ्य महानिदेशालय में तैनाती दी गई। डॉ.उप्रेती अब देहरादून के नए सीएमओ होंगे। निदेशालय में अपर निदेशक के पद तैनात डॉ.शिखा जंगपागी को कोरोनेशन अस्पताल का प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 296 नए संक्रमित मिले, 12 की मौत, 990 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ टिहरी डॉ.सुमन आर्या को स्वास्थ्य महानिदेशालय में तैनाती दी गई। उनकी जगह उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ.संजय जैन को टिहरी का सीएमओ बनाया गया है। सीएमओ उत्तरकाशी डॉ.डीपी जोशी को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में बाल रोग विशेषज्ञ के पद तैनाती दी गई।

उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में तैनात डॉ.केशर सिंह चौहान को सीएमओ उत्तरकाशी बनाया गया है। वहीं, सीएमओ चमोली डॉ.जीएस राणा को जिला चिकित्सालय चमोली में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया। उनकी जगह राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर में तैनात डॉ.केके अग्रवाल को तैनात किया गया है।


भारतीय वन सेवा के दो अधिकारी स्थानांतरित 
भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के दो अधिकारियों का तबादला किया गया है। प्रभारी सचिव विजय कुमार यादव की ओर से इस आशय का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, सुशांत कुमार पटनायक, मुख्य वन संरक्षक पौड़ी गढ़वाल से स्थानांतरित कर मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत व सामुदायिक वानिकी देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा बीके पात्रो, मुख्य वन संरक्षक को मुख्य वन संरक्षक पौड़ी गढ़वाल की जिम्मेदारी दी गई है। पात्रो को निदेशक हल्द्वानी जू एवं सफारी, निदेशक देहरादून जू, लच्छीवाला नेचर पार्क, कोटद्वार रेस्क्यू सेंटर के सुपर विजन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed