फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News former BJP MLA Suresh Rathore Video with Woman goes viral car also seized

Uttarakhand: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

Wed, 15 May 2024 04:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 May 2024 04:14 PM IST
सार

Uttarakhand News: पूर्व विधायक सुरेश राठौर का कहना है कि यह वीडियो उनकी एक फिल्म का दृश्य है, जिसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News former BJP MLA Suresh Rathore Video with Woman goes viral car also seized
पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक महिला के बाल संवारते हुए दिखाई दे रहे हैं। उधर, सामने आया है कि उनकी गाड़ी को भी पुलिस ने सीज किया है।  

विज्ञापन


थाना मुनिकी रेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि वाहन पर विधायक लिखा हुआ था, जबकि सुरेश राठौर पूर्व विधायक हैं। वह वाहन में मौजूद नहीं थे। जो लोग वाहन में थे वह उनके परिजन बताए जा रहे हैं। वाहन को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन

घर बैठे पैसा कमाने का दिखाया सपना: फिर लगाया सवा छह लाख का चूना, टेलीग्राफ ग्रुप बनाकर दिया धोखा; केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को पूरे दिन पूर्व विधायक के वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि यह महिला कोई अभिनेत्री है। महिला वीडियो बनाते हुए उनका मजाक भी उड़ा रही है। 

विधायक बोले ये मेरी फिल्म का हिस्सा है

वहीं, इस मामले में पूर्व विधायक का कहना है कि वीडियो में जो महिला दिख रही है वह सहारनपुर की रहने वाली है। इनके पति से इनका तलाक का मामला चल रहा है। रविदास पीठ में इनका हमेशा आना-जाना लगा रहता है। पीठ की यह पदाधिकारी भी हैं। कई पिक्चर हाल और साइट पर मेरी फिल्म ‘गंगा संग रविदास’ प्रदर्शित भी हो रही है। तीसरी फिल्म यह ‘भाभी जी विधायक हैं’। इसमें मैं मुख्य अभिनय में हूं। फिल्म में भी मेरा नाम सुरेश राठौर ही है। हास्य आधारित फिल्म में इस तरह के कई दृश्य फिल्माए गए हैं। किसी के बहकावे में आकर उन्होंने स्वयं ही इस वीडियो को वायरल कर दिया। फिलहाल इस पर अब कोई साजिश करे या दुष्प्रचार की नीयत से काम करे तो मैं क्या ही कर सकता हूं। 
 
सुरेश राठौर ने कहा कि दूसरा मामला जो वाहन सीज करने का है तो मेरी गाड़ी से आगे-आगे मेरे कुछ रिश्तेदार चल रहे थे पीछे से मैं आ रहा था। मुनिकीरेती चौकी इंचार्ज से बात करने के बाद भी वह नहीं माने और उन्होंने वाहन को सीज कर दिया। चालान भी किया जा सकता था, लेकिन दारोगा बात करने के बाद भी नहीं माने तो मैंने भी कोई शिकायत कहीं नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed