फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Five officers got appointment on promotion posts in Education Department

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में पांच अधिकारियों को पदोन्नति के पदों पर मिली तैनाती, शिक्षा सचिव ने जारी किए आदेश

Wed, 06 Nov 2024 12:20 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Nov 2024 12:20 PM IST
सार

अपर शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत अंबादत्त बलोदी को माध्यमिक के साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं बनाया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Five officers got appointment on promotion posts in Education Department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक से अपर निदेशक बने पांच अधिकारियों को पदोन्नति के पदों पर तैनाती मिली है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शिक्षा सचिव के आदेश के मुताबिक आशा रानी पैन्यूली को अपर निदेशक एससीईआरटी और रघुनाथ लाल आर्य को अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशालय कार्यालय में अपर शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत अंबादत्त बलोदी को माध्यमिक के साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं बनाया गया है। जबकि डाॅ. मुकुल कुमार सती को शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा एवं विनोद प्रसाद सिमल्टी को एडी कुमाऊं के पद से हटाकर उन्हें विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर का सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Almora Bus Accident: किसी के माथे का सिंदूर उजड़ा तो किसी का भाई चल बसा...बराथ गांव में एक साथ जलीं कई चिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन

गैरोला बने समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक

शासन ने मध्याह्न भोजन में संयुक्त निदेशक कुलदीप गैरोला को समग्र शिक्षा का अपर राज्य परियोजना निदेशक बनाया है। डाॅ. मुकुल कुमार सती को इस पद से हटाकर गैरोला को अपर राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed