फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand News: Five Bengali Tourists died in Road Accident in Bageshwar two serious injured sent higher center

टेंपो-ट्रैवलर हादसा: बुधवार को हुई थी पांच पर्यटकों की मौत, दो गंभीर घायलों को एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा

Thu, 28 Oct 2021 12:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 28 Oct 2021 12:37 PM IST
सार

बुधवार काे हुए इस भीषण हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच बंगाली सैलानियों की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Five Bengali Tourists died in Road Accident in Bageshwar two serious injured sent higher center
सड़क हादसे में बंगाली पर्यटकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुनस्यारी से कौसानी आ रहे सैलानियों के दो वाहन कपकोट के जसरौली के पास बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच बंगाली सैलानियों की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग घायल हो गए थे। घायलों में दो की हालत बेहद गंभीर है, जिन्हें गुरुवार को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा वाहन
घायल मधु काजीलाल और जगन मोय को स्टाफ नर्स के साथ एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया है। बताया गया कि मुनस्यारी से तीन टैंपो ट्रैवलर वाहनों में बंगाली सैलानी कौसानी आ रहे थे। वाहन बुधवार दोपहर करीब दो बजे कपकोट से करीब छह किमी दूर जसरौली के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे टैंपो ट्रैवलर ने आगे चल रहे टैंपो ट्रैवलर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: वाहन से टकराकर खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, पांच बंगाली पर्यटकों की मौत, 10 घायल, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद पश्चिम बंगाल भेजे मृतकों के शव 
कपकोट के फरसाली-शामा मोटर मार्ग पर बुधवार को हुए वाहन हादसे में मारे गए पांचों मृतकों के शवों का बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शवों को दो एंबुलेंसों से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया। 

हादसे में रानीगंज आसनसोल निवासी किशोर घटक (59) पुत्र पार्वती चंद्र, चंद्रना खान (64) पत्नी टीपू खान उर्फ समोज, आसन सोल निवासी सावोनी चक्रवर्ती (55) पत्नी जदु नाथ, दुर्गापुर स्टील प्लांट वर्धमान निवासी सुब्रतो भट्टाचार्य (61) पुत्र सुशील भट्टाचार्य और रूना भट्टाचार्य (56) पत्नी सुब्रतो भट्टाचार्य की मौत हो गई थी। 

टक्कर मारने वाला वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जबकि आगे चल रहा वाहन सड़क पर पलट गया। खाई में गिरे वाहन में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को खाई से निकाला। घायलों को कपकोट के सीएचसी में भर्ती किया गया।

हादसे से सैलानियों में मातम
हल्द्वानी की एक ट्रैवल एजेंसी के तीन वाहन बंगाली सैलानियों को मुनस्यारी से कौसानी लेकर आ रहे थे। बुधवार को सैलानी कौसानी के लिए रवाना हुए। हादसे से सैलानियों में मातम पसर गया है।  


ट्रैकिंग पर गए पांच बंगाली ट्रैकरों की हुई थी मौत
कपकोट में बीते आठ दिनों में बंगाली सैलानियों को दूसरी बार हादसे का शिकार होना पड़ा है। 20 अक्तूबर को सुंदरढूंगा की ट्रैकिंग पर गए पांच बंगाली ट्रैकरों की मौत हो गई थी। बुधवार की घटना में भी उतने ही बंगाली सैलानी हादसे का शिकार हुए हैं।

गाइड दानू की खोज के लिए एसडीआरएफ के जवानों को भेजा
सुंदरढूंगा ग्लेशियर से लापता स्थानीय गाइड खिलाफ सिंह दानू की खोजबीन के लिए बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ की टीम को हेलीकॉप्टर से नागकुंड में छोड़ा गया। कपकोट के एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ से दो चीता हेलीकॉप्टर केदारेश्वर हेलीपैड कपकोट पहुंचे। दोनों हेलीकॉप्टर में एसडीआरएफ के तीन जवानों के साथ एक स्थानीय गाइड को नागकुंड में छोड़ा गया। टीम लापता स्थानीय गाइड खिलाफ सिंह दानू की खोजबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed