फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: firing and arson at former Union Minister Salman Khurshid residence accused arrested

उत्तराखंड: पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के आवास पर फायरिंग और आगजनी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Nov 2021 03:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल/भवाली (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल/भवाली (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 18 Nov 2021 03:38 PM IST
सार

पिछले दिनों भाजपा से जुड़े लोगों ने सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में हिंदुओं के लिए की गई टिप्पणी से नाराज होकर उनके कॉटेज के शीशे तोड़ दिए और घर के दरवाजे पर आग लगा दी थी।

विज्ञापन
uttarakhand news: firing and arson at former Union Minister Salman Khurshid residence accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में स्थित कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के कॉटेज में तोड़फोड़, आगजनी और फायरिंग करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में गठित भवाली, भीमताल और मुक्तेश्वर पुलिस की टीमें अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रहीं हैं।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी चंदन सिंह लोदियाल, उमेश मेहता, किशना सिंह बिष्ट और राजकुमार मेहता को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से अवैध पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई है। 
विज्ञापन


20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पिछले दिनों भाजपा से जुड़े लोगों ने सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में हिंदुओं के लिए की गई टिप्पणी से नाराज होकर उनके रामगढ़ के सतखोल में स्थित कॉटेज के शीशे तोड़ दिए और घर के दरवाजे पर आग लगा दी थी। पुलिस ने केयरटेकर की तहरीर पर राकेश कपिल समेत 20 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... हरिद्वार: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मिलने पहुंचे सुधांशु महाराज, पूर्व मंत्री सलमान की पुस्तक पर उठाए सवाल  

वायरल वीडियो के आधार पर पहचान

पुलिस ने कॉटेज में घटना को अंजाम देने वाले लोगों की वायरल वीडियो के आधार पर पहचान की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

केयरटेकर समेत कई के दर्ज किए बयान 
सतखोल में सलमान खुर्शीद के कॉटेज में हुई घटना के बाद पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। केयरटेकर सुंदर लाल और उसके परिजनों के साथ ही अन्य लोगों की के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं।



यह भी पढ़ें... किताब पर बवाल: नैनीताल में सलमान खुर्शीद के घर आगजनी और पथराव, कहा- यह हमला मुझ पर नहीं हिंदू धर्म पर

इधर, सलमान खुर्शीद के कॉटेज में आगजनी, तोड़फोड़ और फायरिंग के बाद क्षतिग्रस्त दरवाजों और खिड़कियों को सही करने का काम गुरुवार से शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed