फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Father and son of arrested for motivating Hindu girl to religion Conversion in Srinagar

Uttarakhand: युवती को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Wed, 21 Jun 2023 10:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Jun 2023 10:14 PM IST
सार

श्रीनगर की एक युवती की सहेली के जरिये कुछ साल पहले एक युवक से मुलाकात हुई थी। युवक व युवती का मेलजोल बढ़ने लगा। इस बीच युवक ने युवती को धर्म परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित किया। इसमें युवक के पिता ने भी सहभागिता निभाई।

विज्ञापन
Uttarakhand News Father and son of arrested for motivating Hindu girl to religion Conversion in Srinagar
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के श्रीनगर में एक युवती को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुत्र पर युवती से छेड़खानी की अतिरिक्त धारा लगाई गई है। कोतवाल श्रीनगर रवि सैनी ने प्रकरण की जांच एसआई प्रवीणा सिदोला को सौंपी है।

विज्ञापन


श्रीनगर की एक युवती की सहेली के जरिये कुछ साल पहले एक युवक से मुलाकात हुई थी। युवक व युवती का मेलजोल बढ़ने लगा। इस बीच युवक ने युवती को धर्म परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित किया। इसमें युवक के पिता ने भी सहभागिता निभाई।
विज्ञापन


बेटी के व्यवहार में परिवर्तन देख युवती के माता-पिता ने उससे पूरी जानकारी ली तो बेटी ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। युवती के पिता की तहरीर पर कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh-Badrinath Highway: खांकरा के पास हादसा, दिल्ली के यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, दो की मौत

कोतवाल श्रीनगर रवि कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी बेटे मुजीब खान (22) और उसका पिता बाबू खान (45) निवासी बदायूं यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम-2018 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर दोनों को जिला कारागार खांड्यूसैण भेज दिया गया है।

युवती को भगाने के प्रयास का लगाया था आरोप
शहर के व्यापारियों और भाजपाईयों ने समुदाय विशेष के एक युवक पर युवती को भगाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। बीते मंगलवार को उन्होंने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से प्रकरण में जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया था। वहीं मुस्लिम समुदाय ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पर कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed