फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Farmers protest against cabinet minister Banshidhar Bhagat, minister surrounded for 15 minutes

उत्तराखंड: किसानों ने किया कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का विरोध, 15 मिनट तक घेरे रखा काफिला

Fri, 17 Sep 2021 03:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Sep 2021 03:39 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का काफिला रोक दिया और काले झंडे दिखाकर नारेबाजी करने लगे। किसान यूनियन के सदस्यों ने कहा कि सरकार को किसान विरोधी कानूनों को वापस करना चाहिए।

विज्ञापन
uttarakhand news: Farmers protest against cabinet minister Banshidhar Bhagat, minister surrounded for 15 minutes
भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने मंत्री का काफिला रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले की कालाढूंगी विधानसभा के चुनाखान में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को किसानों ने घेर लिया और खूब नारेबाजी की।

विज्ञापन


कृषि कानूनों को वापस करने की मांग की
इस दौरान किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर कृषि कानूनों को वापस करने की मांग की। जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत शुक्रवार को टूरिज्म सेंटर चूनाखान में सड़क मार्ग का शिलान्यास करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की
शिलान्यास के उपरांत जैसे ही कैबिनेट मंत्री का काफिला इको टूरिज्म सेंटर से लगभग 50 मीटर आगे बढ़ा तो भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने मंत्री का काफिला रोक दिया। इस दौरान मंत्री को  काले झंडे दिखाकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के मंत्रियों का विरोध करते रहेंगे किसान
किसान यूनियन के सदस्यों ने कहा कि सरकार को किसान विरोधी कानून को वापस करना चाहिए। जब तक किसान विरोधी कानून वापस नहीं किए जाते हैं। तब तक हर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों का विरोध करते रहेंगे।

करीब 15 मिनट तक मंत्री की गाड़ी को घेरा रखा

वहीं विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने काफी मसक्कत कर मार्ग से हटाया व मंत्री के काफिले को आगे बढ़ाया। इस दौरान किसानों ने करीब 15 मिनट तक मंत्री की गाड़ी को घेरा रखा। जिस कारण पुलिस के हाथ पांव फूल गए। काफी देर  मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर मंत्री को सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed