फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Eight new colleges will open in state says Chief Minister Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड: प्रदेश में खुलेंगे आठ नए महाविद्यालय - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Sat, 04 Sep 2021 08:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Sep 2021 08:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए भी विभिन्न घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि मालदेवता खेरी ग्रामीण क्षेत्र में 33 केवी विद्युत घर का निर्माण एवं आईटी पार्क के पास डांडा लखोंड में 33 केवी विद्युत केंद्र का निर्माण किया जाएगा।  

विज्ञापन
uttarakhand news: Eight new colleges will open in state says Chief Minister Pushkar Singh Dhami
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदेश में आठ नए महाविद्यालय खोले जाएंगे और सात महाविद्यालयों का स्नातक से स्नातकोत्तर में उच्चीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय महाविद्यालय मालदेवता में विज्ञान संकाय भवन का शिलान्यास करते हुए इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए भी विभिन्न घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि मालदेवता खेरी ग्रामीण क्षेत्र में 33 केवी विद्युत घर का निर्माण एवं आईटी पार्क के पास डांडा लखोंड में 33 केवी विद्युत केंद्र का निर्माण किया जाएगा।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आठ नए महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। यह देहरादून शहर, हरिद्वार शहर (भूपतवाला), हल्द्वानी शहर में, गदरपुर ऊधमसिंह नगर, दन्या अल्मोड़ा, कल्जीखाल पौड़ी, खिर्सु पौड़ी, देवाल चमोली में बनेंगे। इसके अलावा राज्य के सात महाविद्यालयों का स्नातक से स्नातकोत्तर में उच्चीकरण किया जाएगा। इनमें  राजकीय महाविद्यालय, मुनस्यारी (पिथौरागढ़), राजकीय महाविद्यालय, गैरसैंण (चमोली), राजकीय महाविद्यालय, कपकोट (बागेश्वर), राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर, राजकीय महाविद्यालय, हल्दूचौड़ (नैनीताल), राजकीय महाविद्यालय, लक्सर (हरिद्वार), राजकीय महाविद्यालय, थलीसैंण (पौड़ी) शामिल हैं। 
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालयों में अतिरिक्त पद सृजित होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय महाविद्यालयों में आवश्यकतानुसार स्नातक स्तर पर 50 एवं स्नातकोत्तर स्तर पर 10 अतिरिक्त शैक्षणिक पदों का सृजन किया जाएगा। राज्य के समस्त शासकीय महाविद्यालयों में कम से कम एक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग एवं अन्य आवश्यक आधुनिक तकनीकी सुविधायुक्त लेक्चर हाल स्थापित किए जाएंगे। पाठ्यक्रमों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप करने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत शासकीय विश्वविद्यालयों में अंत विषय कोर्स प्रारंभ करने एवं वर्तमान पाठ्यक्रमों में बदलाव के लिए राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुविख्यात शिक्षाविद की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) में स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान संकाय एवं गृह विज्ञान की कक्षाएं भी प्रारंभ की जाएगी। 

रायपुर-तुनवाला-मियावाला मार्ग का होगा चौड़ीकरण  
मुख्यमंत्री ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए भी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि रायपुर-तुनवाला-मियावाला मार्ग का चौड़ीकरण होगा, मालदेवता के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक वाले खाले में आरसीसी पाइप लाइन द्वारा जल निकासी का कार्य स्वीकृत किया जाएगा। विकासखंड रायपुर में सोंग नदी पर मालदेवता फार्म से मालदेवता बाजार तक बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जाएगा। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में नदी, नाले, खोले में आपदा से क्षतिग्रस्त पुश्तों का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र की नदी में 24 एवं 25 अगस्त को आई आपदा से नदी व सड़क की बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जाएगा।

रायपुर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सहस्त्रधारा-खैरी-मालदेवता मार्ग का मरम्मत कार्य किया जाएगा। वार्ड संख्या 58 डिफेंस कॉलोनी के करिय्पा मार्ग का चौड़ीकरण, नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। रायपुर विधानसभा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मुख्य व आंतरिक मार्गों का निर्माण किया जाएगा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) के विस्तारीकरण के लिए भूमि उपलब्ध करने एवं ग्राम सभा खेरी मानसिंह, मालदेवता, सौडा द्वारा एवं केशरवाला में जंगली हाथियों से फसलों के बचाव के लिए सोलर फेंसिंग का कार्य एवं आबादी क्षेत्रों के समीप आरक्षित वन भूमियों में कूड़े-करकट से बचाव के लिए जाल लगवाए जाएंगे। 

जन समस्याओं के समाधान के लिए तय की गई अधिकारियों की जिम्मेदारी 
मुख्यमंत्री ने कहा कि दो माह पूर्व राज्य के मुख्य सेवक रूप में कार्य करने का मौका मिला। शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जन समस्याओं को दूर करने के लिए प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। जो कार्य विकासखंड एवं तहसील स्तर के हों उनका समाधान वहीं पर हो और जो कार्य जिला स्तर पर हो सकते हैं, उनका निदान जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा ही किया जाएगा। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो कार्य जनपद स्तर पर पूर्ण हो सकते हैं, उन्हें शासन स्तर पर न भेजा जाए।

उनका वहीं निदान किया जाए। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक कार्यदिवस को सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में जन समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। तहसील दिवसों का नियमित आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर सरकार का विशेष ध्यान है। विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। ये सभी प्रक्रियाएं जल्द पूर्ण कर ली जाएगी। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।


सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में एक लाख सात हजार छात्र-छात्राएं वर्तमान में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सभी महाविद्यालयों में 4जी वाईफाई की सुविधा दी गई है। छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए जाएंगे। कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, दिलीप सिंह रावत, मुकेश कोली, प्राचार्य सतपाल सिंह साहनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed