फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Uttarakhand Earthquake Today Latest News Earthquake Tremors Felt in Dehradun Today

Dehradun Earthquake: देहरादून और हिमाचल के कई हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.8 रही तीव्रता

Tue, 10 Aug 2021 10:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Aug 2021 10:22 PM IST
सार

बता दें कि दोपहर करीब 1: 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। 

विज्ञापन
Dehradun Uttarakhand Earthquake Today Latest News  Earthquake Tremors Felt in Dehradun Today
देहरादून में भूकंप के झटके(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी दून समेत उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र और हिमाचल के कई हिस्सों में मंगलवार दोपहर 1:42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 होने की वजह से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। भूकंप का केंद्र राजधानी देहरादून से 35 किलोमीटर उत्तर चकराता के पास सतह से 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिकों के मुताबिक चकराता में धरती के 10 किलोमीटर नीचे 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके गढ़वाल के अलावा हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप के झटके राजधानी दून में भी महसूस किए गए। भूकंप की जानकारी मिलते ही कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। जबकि कई लोगों को भूकंप के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें... भूकंप अलर्ट: अब एप के जरिए मिलेगी भूकंप की पूर्व चेतावनी, ऐसा करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

उत्तराखंड में इसी साल नौ जनवरी को उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 24 जुलाई को उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 आंकी गई थी। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के निदेशक डॉ. कालाचांद साईं का कहना है कि इंडियन प्लेट लगातार उत्तर की ओर यूरेशियन प्लेट के नीचे खिसक रही है। इसकी वजह से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, नई-दिल्ली, राजस्थान जैसे इलाकों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

जोन चार और पांच में है उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। ऐसे में उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में लगातार हल्के भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

पिछले साल देशभर में आए 965 भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल एक जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, नई दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में कुल 965 भूकंप आए जो काफी बड़ा आंकड़ा है  चौंकाने वाली बात यह है कि देश की राजधानी नई दिल्ली और एनसीआर इलाके में भूकंप के 13 झटके महसूस किए गए और सभी की  रिक्टर स्केल पर तीव्रता तीन से अधिक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed