फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News E-DPR scheme also got a setback due to cyber attack all feedback got lost

Uttarakhand Cyber Attack: साइबर हमले से ई-डीपीआर योजना को भी लगा झटका, सारा फीडबैक हुआ गायब

Fri, 18 Oct 2024 06:32 PM IST
अलका त्यागी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Oct 2024 06:32 PM IST
सार

पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर भी लोनिवि में ई-डीपीआर की व्यवस्था को लागू करने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News E-DPR scheme also got a setback due to cyber attack all feedback got lost
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

स्टेट डाटा सेंटर पर साइबर हमले की मार लोक निर्माण की ई-डीपीआर योजना पर भी पड़ी है। इस हमले में राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) ने ईडीपीआर के लिए जो तैयारी की थी और फीडबैक लिया था, वह गायब हो गया।

विज्ञापन


काफी कोशिशों के बाद भी इसे दोबारा प्राप्त नहीं किया जा सका। इस झटके से एनआईसी ही नहीं लोनिवि के अधिकारियों की भी पेशानी पर बल पड़ गए हैं। पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर भी लोनिवि में ई-डीपीआर की व्यवस्था को लागू करने का फैसला किया गया। इसके लिए पोर्टल तैयार करने का काम एनआईसी कर रहा था।
विज्ञापन


जब यह तैयार हुआ तो उसमें लोनिवि समेत अन्य विभागों ने अपने कमेंटेंस दिए, इसके बाद उसमें एनआईसी के माध्यम से बदलाव किया गया। इस बदलाव के बाद लोनिवि को ई-डीपीआर की व्यवस्था को लागू होना था। लोनिवि के अनुसार, इस बीच वायरस का हमला हो गया, इसके चलते ई-डीपीआर के लिए साफ्टवेयर में जो बदलाव किया गया था, वह हट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी जो ई-डीपीआर का जो पुराना वर्जन था, वह रिस्टोर हो सका है, जो करेक्शन के बाद वर्जन तैयार हुआ था उसे दोबारा प्राप्त नहीं किया जा सका।

Uttarakhand Cyber Attack: 22 करोड़ का ठेका 27 करोड़ पर पहुंचा, फिर भी हमले से न बच पाए

एक साल में 5,400 से अधिक तैयार होती डीपीआर
लोक निर्माण विभाग में 54 डिवीजन हैं, हर डिवीजन से औसतन एक साल में सौ तक कई कार्याें के लिए डीपीआर का गठन किया जाता है। इस तरह एक साल में करीब 5,400 तक डीपीआर तैयार होती हैं। इसमें अधिशासी अभियंता तक डीपीआर तैयार होने के बाद अधीक्षण अभियंता तक पहुंचती है। इसके बाद अगले चरण में मुख्य अभियंता तक डीपीआर स्वीकृत के लिए पहुंचती है। यहां शासन में सचिव के पास फाइल जाती है। इस प्रक्रिया में कागजी कार्रवाई होती है, इसके साथ ही समय भी लगता है। कई बार फाइल को लेकर कर्मचारी को उपस्थिति भी होना पड़ता है। बताया जा रहा कि लोक निर्माण विभाग के अलावा सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भी ई-डीपीआर की व्यवस्था को लागू करना है। इस व्यवस्था को 16 सितंबर तक लागू करने का आदेश भी हुआ था।

ई-डीपीआर व्यवस्था को लागू किया जाना है। इससे कार्य में तेजी आने के साथ पारदर्शिता बढ़ेगी और जवाबदेही भी तय होगी। ई-डीपीआर के लिए पोर्टल बनाने का काम एनआईसी से हो रहा है। इसे जल्द लागू किया जाना था, पर हाल में वायरस के कारण समस्या आई है। उम्मीद है कि जल्द ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
-दीपक यादव, विभागाध्यक्ष लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed