फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Diwali bonus gift to More Than One lakh state government employees

Uttarakhand: प्रदेश के 1.30 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस की सौगात, आदेश जारी

Fri, 10 Nov 2023 08:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Nov 2023 08:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों के दिवाली बोनस को स्वीकृति तो दे दी, लेकिन कर्मचारी चार प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी होने की भी उम्मीद लगाए हुए थे। माना जा रहा कि प्रदेश सरकार अब महंगाई भत्ता कुछ समय बाद देगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Diwali bonus gift to More Than One lakh state government employees
दिवाली बोनस - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

दिवाली से दो दिन पहले प्रदेश सरकार ने 1.30 लाख कर्मियों को बोनस की सौगात दी है। शुक्रवार देर शाम वित्त विभाग ने बोनस जारी करने के संबंध में आदेश जारी किए। कर्मचारियों को बोनस के रूप में 1,184 रुपये से लेकर 6,908 रुपये तक की राशि जारी होगी।

विज्ञापन


अपर सचिव (वित्त) गंगा प्रसाद द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार के समूह ख व ग के वे सभी अराजपत्रित श्रेणी कर्मचारी जिनका ग्रेड वेतन 4,800 रुपये है, को 30 दिनों के तदर्थ बोनस के रूप में 6,908 रुपये की धनराशि प्राप्त होगी।
विज्ञापन


Amit Shah Dehradun Visit: आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में पहुंचे गृहमंत्री शाह, हिमवीरों में भरा जोश
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा छह कार्य दिवसीय सप्ताह वाले कार्यों में पिछले तीन वर्ष या इससे अधिक वर्ष में हर साल कम से कम 240 दिन कार्य करने वाले कैजुअल या दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 1184 रुपये राशि जारी होगी, लेकिन ऐसे कर्मचारियों के बोनस पर रोक होगी, जिनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई हो।

यह रोक मुकदमे का परिणाम प्राप्त होने तक जारी रहेगी। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों के दिवाली बोनस को स्वीकृति तो दे दी, लेकिन कर्मचारी चार प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी होने की भी उम्मीद लगाए हुए थे। माना जा रहा कि प्रदेश सरकार अब महंगाई भत्ता कुछ समय बाद देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed