{"_id":"60d94c9e502d4d49af1c62e5","slug":"uttarakhand-news-diesel-inflation-during-covid-period-transport-businessmen-will-put-black-flags-in-vehicles-and-offices-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड काल में डीजल की महंगाई : आज वाहनों-दफ्तरों में काले झंडे लगाएंगे परिवहन व्यवसायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड काल में डीजल की महंगाई : आज वाहनों-दफ्तरों में काले झंडे लगाएंगे परिवहन व्यवसायी
Mon, 28 Jun 2021 10:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:03 AM IST
सार
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष एपी उनियाल और सचिव आदेश सैनी सम्राट ने कहा कि परिवहन व्यवसाय वित्तीय संकट में है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की महंगाई
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड काल में डीजल की महंगाई सहित विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे परिवहन व्यवसायी सोमवार को काला दिवस मनाएंगे। इस दौरान वह अपने वाहनों और दफ्तरों में काले झंडे लगाएंगे। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि इसके बाद भी सरकार ने मांग न मानी तो अगस्त में अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर देंगे।
विज्ञापन
रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष एपी उनियाल और सचिव आदेश सैनी सम्राट ने कहा कि परिवहन व्यवसाय वित्तीय संकट में है।
विज्ञापन
सरकार परिवहन व्यवसाय की समस्याओं का कोई हल नहीं कर रही है। प्रतिदिन डीजल की कीमत में वृद्धि हो रही है। जिस कारण तय किया कि 28 जून को प्रदेश में हम काला दिवस मनाएंगे। अपने वाहनों पर और अपने दफ्तरों में काले झंडे लगाकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस सरदार हरभजन सिंह मान, सरदार गुलजार सिंह, सरदार जसविंदर सिंह, मधुसूदन बलूनी, योगेश गंभीर, बिलाल अहमद, दीपक अग्रवाल, हर्ष गंभीर, कुलदीप चौधरी, अमन रंधावा, महेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।