{"_id":"5fd22f5e24c1cf20110fc4e6","slug":"uttarakhand-news-departments-of-10-officers-including-seven-ias-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड :सात आईएएस समेत 10 अफसरों के विभाग बदले, निदेशक आईसीडीएस से षणमुगम से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड :सात आईएएस समेत 10 अफसरों के विभाग बदले, निदेशक आईसीडीएस से षणमुगम से हटाया
Thu, 10 Dec 2020 08:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 10 Dec 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने सात आईएएस समेत 10 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल कर दिया है। विवाद और जांच के बाद आईएएस अधिकारी वी षणमुगम से निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) का प्रभार हटा दिया गया है। यह जिम्मेदारी प्रभारी सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास हरिचंद्र सेमवाल को दी गई है।
विज्ञापन
अनुसचिव कार्मिक एवं सतर्कता हनुमान प्रसाद तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शासन ने आईएएस अधिकारी बाल मयंक मिश्र को निबंधक सहकारिता का प्रभार हटा दिया है। उनके पास सदस्य न्यायिक (पदेन आयुक्त एवं सचिव) राजस्व परिषद का जिम्मा यथावत रहेगा। षणमुगम को अपर सचिव वित्त, सामान्य प्रशासन के साथ निबंधक सहकारिता का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
अपर सचिव समाज कल्याण रामविलास यादव से आयुक्त ग्राम्य विकास का प्रभार हटा दिया गया है। उनके पास कृषि, उद्यान का दायित्व बना रहेगा। अपर सचिव ग्राम्य विकास वंदना सिंह को ग्राम्य विकास आयुक्त बनाया गया है। अपर सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को पेयजल एवं सिंचाई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
अपर सचिव शहरी विकास विनोद कुमार सुमन को सचिवालय प्रशासन से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें आवास तथा उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य प्रशासक बनाया गया है। वह अपर सचिव शहरी विकास के साथ निदेशक शहरी विकास एवं आयुक्त आवास भी हैं।
सचिवालय सेवा के अपर सचिव सुनील श्री पांथरी से आवास व अपर मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण हटा दिया गया है। पांथरी के शेष विभाग यथावत रखे गए हैं। पीसीएस अधिकारी झरना कमठान को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके बाकी विभाग यथावत हैं। पीसीएस रिंकू नेगी को नगर आयुक्त रुद्रपुर व उप नगर आयुक्त रुद्रपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।